फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asaduddin Owaisi says More players like Virat Kohli will represent India, It is not that we lack talent

Owaisi on Kohli: 'कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे...', असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं

Sun, 18 May 2025 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 May 2025 11:11 AM IST
सार

ओवैसी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आज भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बना दिया है और सभी तरह की पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says More players like Virat Kohli will represent India, It is not that we lack talent
ओवैसी और कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। 36 साल के कोहली के संन्यास पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ दिग्गज क्रिकेटरों का मानना था कि वह अभी भी दो तीन साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। हालांकि, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का मानना कुछ और है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि कोहली जैसे और खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को मिलेंगे क्योंकि भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

ओवैसी ने कोहली की जमकर तारीफ की
ओवैसी ने इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हमें उसके कवर ड्राइव की कमी खलेगी। जिस तरह से वह गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को मारते थे, वह देखना कमाल का था!  कोहली शानदार खिलाड़ी हैं। जबरदस्त खिलाड़ी हैं। लेकिन कोहली जैसे और भी खिलाड़ी होंगे। ऐसा नहीं है कि भारत में प्रतिभा नहीं है।'

Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के दिनों में तेज गेंदबाज थे ओवैसी
ओवैसी का कहना है कि कॉलेज के दिनों में वह मध्यम गति के प्रभावी गेंदबाज थे। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में एक अंतर-विश्वविद्यालय फाइनल मैच खेला था और पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद से बेहतर प्रदर्शन किया था। ओवैसी ने बताया कि उस मैच में उन्होंने 79 रन देकर छह विकेट लिए थे और बेहद खुश थे। उन्होंने बताया कि उस मैच में वेंकटेश एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। हालांकि, उस मैच में वेंकटेश की बैंगलोर विश्वविद्यालय की टीम ने ओवैसी की टीम उस्मानिया यूनिवर्सिटी को हरा दिया था।
विज्ञापन

ओवैसी ने वेंकटेश से बेहतर प्रदर्शन किया था
एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने कहा, 'हम मैच हार गए, लेकिन मुझे छह विकेट मिले थे और वेंकटेश को एक भी विकेट नहीं मिला था।' ओवैसी ने उस मैच से जुड़े एक अखबार के लेख की फोटो को अपने फोन में गर्व से दिखाया। इसमें दिन के खेल के बाद का स्कोरकार्ड भी था। रिपोर्ट में ओवैसी की एक छोटी सी तस्वीर भी छपी थी। ओवैसी ने बताया कि उन्हें इसके बाद दक्षिण क्षेत्र अंडर-25 टीम के लिए चुना गया और 1994 में विश्वविद्यालय टीमों के लिए राष्ट्रीय स्तर के एक दिवसीय टूर्नामेंट विज्जी ट्रॉफी में वह खेले थे।

Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान

किस्मत को कुछ और ही था मंजूर
किस्मत को हालांकि कुछ और ही मंजूर था। ओवैसी फिर कानून की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। इसके बाद क्रिकेट का उनका अध्याय वहीं खत्म हो गया। ओवैसी ने इस बात को खारिज किया कि अगर वह क्रिकेट में बने रहते तो मोहम्मद अजहरुद्दीन, आबिद अली, एम.एल. जयसिम्हा, गुलाम हुसैन और वीवीएस लक्ष्मण जैसे हैदराबाद के बड़े खिलाड़ियों की तरह लोकप्रियता हासिल करते। 

'मैं बस एक औसत दर्जे के गेंदबाज था'
ओवैसी ने कहा कि उनके लिए ये सभी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में हैं और वह बस एक औसत दर्जे के गेंदबाज थे। उन्होंने कहा, 'नहीं! मेरे नाम की तुलना अजहरुद्दीन से नहीं की जा सकती। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 99 टेस्ट मैच खेले हैं। आप मेरी तुलना अजहरुद्दीन से नहीं कर सकते। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं उन्हें सलाम करता हूं। एक राजनेता के तौर पर मेरे उनसे कई मतभेद हैं।'

IND vs ENG: गिल-बुमराह में कौन होगा कप्तान, नंबर तीन पर खेलेंगे सुदर्शन? टीम चयन से पहले 6 बड़े सवालों के जवाब

'भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बनाया'
ओवैसी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आज भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बना दिया है और सभी तरह की पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया है। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का उदाहरण भी दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इसमें और सुधार बाकी है और इस खेल को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'सिराज को देखिए। गरीब पृष्ठभूमि से आया एक लड़का। कड़ी मेहनत से वह आगे बढ़े और 100 टेस्ट विकेट लिए। शानदार यात्रा। प्रेरणादायी! मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए कई और मैच खेलेंगे और देश को जीत दिलाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed