फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam becomes highest run-getter in T20Is, Surpasses Rohit and Kohli to Become No.1

Babar Azam: 11 रन बनाकर भी बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली को पीछे छोड़ इस मामले में नंबर-1 बने

Sat, 01 Nov 2025 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Nov 2025 12:49 PM IST
सार

बाबर ने अब तक 123 मैचों में 39.57 की औसत से 4234 रन बनाए हैं, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या कम है।

विज्ञापन
Babar Azam becomes highest run-getter in T20Is, Surpasses Rohit and Kohli to Become No.1
बाबर, कोहली और रोहित - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


बाबर ने अब तक 123 मैचों में 39.57 की औसत से 4234 रन बनाए हैं, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या कम है। बाबर का स्ट्राइक रेट 128.77 है और उन्होंने 73 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित, कोहली, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग उनसे आगे हैं।
विज्ञापन

रोहित और विराट का कमाल का स्ट्राइक रेट
रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 है और उन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 है और उन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। रोहित  बटलर का स्ट्राइक रेट 148.97 है और उन्होंने 172 छक्के लगाए हैं जबकि आयरलैंड के स्टर्लिंग का स्ट्राइक रेट 134.86 है और उन्होंने 133 छक्के लगाए हैं।

Babar Azam becomes highest run-getter in T20Is, Surpasses Rohit and Kohli to Become No.1
बाबर, रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित के शतक बाबर से ज्यादा
रोहित ने 159 टी20 मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए, जबकि कोहली ने 125 मैचों में 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए। रोहित रन बनाने वालों में दूसरे और कोहली तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। बाबर का टी20 में औसत 39.57 का है। बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम पांच शतक और 32 अर्धशतक हैं। वहीं, कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 में क्या हुआ?
पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबर के अलावा सैम अयूब ने 38 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 28 रन बनाए। पहला टी20 दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी20 आज लाहौर में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed