फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: भारत को हराना PAK के लिए विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ा? रिजवान ने रमीज राजा के इस बयान का खुलासा किया

Tue, 04 Jun 2024 05:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jun 2024 05:14 PM IST
सार

रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले रमीज राजा को याद किया है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का वह संदेश याद दिलाया, जिसकी बदौलत उन्होंने 2021 में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Beating India bigger for Pakistan than winning T20 World Cup? Rizwan reveals statement of Ramiz Raja
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : Social Media
टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले मैच की हो रही हैं। उस दिन भारत का सामना कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें अब तक सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने छह मैच जीते, जबकि 2021 में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की एक नहीं चली थी। हालांकि, 2022 में भारत ने मेलबर्न में इसका बदला ले लिया था। 2021 में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे मोहम्मद रिजवान ने अब भारत के खिलाफ मैच को लेकर बयान दिया है। पाकिस्तानी फैंस में यह बात बहुत वायरल है कि वह टी20 विश्व कप हार जाएं, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें हार बर्दाश्त नहीं है। अब रिजवान ने इस पर बयान दिया है।
Beating India bigger for Pakistan than winning T20 World Cup? Rizwan reveals statement of Ramiz Raja
बाबर और रिजवान - फोटो : PCB Twitter
रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच से पहले रमीज राजा को याद किया है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का वह संदेश याद दिलाया, जिसकी बदौलत उन्होंने 2021 में जीत हासिल की थी। रिजवान ने खुलासा किया कि रमीज ने खिलाड़ियों से भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए कहा था, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने कहा, 'हमने 2021 से पहले (विश्व कप में) कभी भारत को नहीं हराया था। रमीज राजा हमसे मिले और कहा, तुम्हें भारत को हराना है। जब उन्होंने यह बात कही थी, तब विश्व कप काफी दूर था। जब वह पहली बार पीसीबी अध्यक्ष बने थे, तभी से उन्होंने टीम में इस सोच को विकसित करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब आते गए, उन्होंने कहा- भले ही आप ट्रॉफी जीतें या नहीं, बस भारत से मत हारना।'
Beating India bigger for Pakistan than winning T20 World Cup? Rizwan reveals statement of Ramiz Raja
विराट कोहली और रिजवान - फोटो : ICC/T20 World Cup/AFP
रिजवान ने यह भी खुलासा किया कि चूंकि वह पहली बार विश्व कप में भारत का सामना कर रहे थे, इसलिए उन्हें वास्तव में जीत हासिल करने तक उस परिणाम के महत्व का एहसास नहीं था। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा दबाव वाला होता है। लोग एक टूर्नामेंट में सभी मैच नहीं देख सकते हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान का मैच ऐसा है जिसे हर कोई देखता है। चाहे वे किसी भी देश के हों। उस समय हमारे साथ मैथ्यू हेडन थे। उन्होंने मेरे और कप्तान को गले लगा लिया और पूछा कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। कप्तान ने कहा कि हमने कड़ी मेहनत की थी और फिर सबकुछ ऊपर वाले के हाथ में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beating India bigger for Pakistan than winning T20 World Cup? Rizwan reveals statement of Ramiz Raja
2021 टी20 विश्व कप - फोटो : ICC/T20 World Cup/PTI
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह पहली बार था, चाहे वह विश्व कप में खेलना हो या इतने बड़े मैच में। इसलिए मैं काफी सामान्य महसूस कर रहा था। मुझे नहीं लगा था कि यह किसी अन्य मैच से अलग था। लेकिन जब हम जीते, तब मुझे एहसास हुआ कि हमने क्या हासिल किया है। पाकिस्तान में मान लीजिए कि मैं कहीं शॉपिंग के लिए जाता हूं, लोग पैसे नहीं लेते हैं। फिर मैंने खरीदारी के लिए बाहर जाना बंद कर दिया क्योंकि वे हमसे पैसे नहीं ले रहे थे। वे सभी भारत को हराने के लिए हमारी सराहना कर रहे थे। मैं जिस किसी से भी मिला, वह जीत के लिए हमारी सराहना कर रहा था। एक बार जब मैं किसी के कमरे में गया तो वह टीवी पर उसी मैच को लगाकर देख रहे थे और कहा कि वे इसे रोज देखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed