Dhanush-Williamson: दुबई वॉच वीक में एक्टर धनुष और केन विलियमसन की खास मुलाकात, एयर हॉकी खेलते हुए VIDEO वायरल
फैंस ने इस वीडियो को अनपेक्षित मुलाकात और दिल खुश कर देने वाला सेलेब्रिटी मोमेंट बताया। आइए इस बारे में ज्यादा जानते हैं...
विस्तार
20 नवंबर को दुबई मॉल में आयोजित इस इवेंट में धनुष ने रॉयल नेवी ब्लू ब्लेजर, मैचिंग शर्ट और ट्राउजर्स पहनकर एक क्लासी और एलीगेंट लुक कैरी किया। वहीं, केन विलियम्सन ने एक कैजुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट चुना। वह ब्लू टी-शर्ट, जींस और बेज ब्लेजर में नजर आए। दोनों की कॉन्ट्रास्टिंग स्टाइल भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
वायरल वीडियो में धनुष और विलियम्सन पहले बातचीत करते दिखाई देते हैं, जहां वे हंसते और हल्की-फुल्की बातें करते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों एयर हॉकी खेलने लगते हैं, जिसमें दोनों के बीच एक फ्रेंडली मुकाबला देखा गया। फैंस ने इस वीडियो को अनपेक्षित मुलाकात और दिल खुश कर देने वाला सेलेब्रिटी मोमेंट बताया।
A cheerful moment between @dhanushkraja and New Zealand cricketer Kane Williamson! 📈🐐🔥#Tereishkmein #D54 pic.twitter.com/pFFTy5GXd4
— Dhanush Fans TN™ (@DhanushFans_TN) November 21, 2025
The Combo we never expected @dhanushkraja sir, & #KaneWilliamson at #DubaiWatchWeek Event today! 🤯pic.twitter.com/VtJbungHxd
— Arun Vijay (@AVinthehousee) November 20, 2025
🔥 A crossover no one saw coming!@dhanushkraja and #KaneWilliamson spotted together at #DubaiWatchWeek — elegance meets excellence on one stage! 🤝✨#Dhanush #CricketMeetsCinema #DubaiEvents #SurpriseCombo pic.twitter.com/Uj7MZwma8l
— Rajesh Kumar Reddy E V (@rajeshreddyega) November 20, 2025
👀❤️ Dhanush with Kane Williamson
— Kiwified_Deepthi_🖤 (@TruthByDp) November 20, 2025
Holy fishhhhh pic.twitter.com/67M8t5xXR6
. @dhanushkraja and Kane Williamson at the Dubai Watch Event ❤️🔥#TereIshkMein pic.twitter.com/e2bSr4CPSO
— D World (@Dhanushworld01) November 20, 2025
दुबई वॉच वीक का यह सातवां संस्करण 19 नवंबर से शुरू हुआ है। इस बार इवेंट में करीब 90 से अधिक लग्जरी वॉच ब्रांड्स ने अपनी लिमिटेड एडिशन और इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन पेश किए। यह प्रदर्शनी 23 नवंबर तक दुबई मॉल के बर्ज पार्क में आयोजित की जा रही है। दुनिया भर के वॉच कलेक्टर्स, सेलिब्रिटीज और उत्साही लोग इस शोकेस का हिस्सा बन रहे हैं।
धनुष को हाल ही में उनकी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘इडली कड़ाई’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब वे अपनी अगली हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में कृति सैनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी और यह 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।