फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Accused of Sidelining Kohli-Rohit by Ex-India Star Manoj Tiwary- Not Good for Indian Cricket

Team India: गंभीर के कोच बनने पर बढ़े विवाद? मनोज तिवारी का आरोप- विराट-रोहित को बाहर करने का माहौल बनाया गया

Tue, 07 Oct 2025 02:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Oct 2025 02:15 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने कहा, 'अगर टीम में अश्विन, रोहित या विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं, तो ये लोग अनुभव के दम पर सवाल भी उठाते हैं। शायद इसी वजह से सुनिश्चित किया गया कि ये खिलाड़ी टीम में न रहें।'

विज्ञापन
Gautam Gambhir Accused of Sidelining Kohli-Rohit by Ex-India Star Manoj Tiwary- Not Good for Indian Cricket
तिवारी ने गंभीर को लेकर बयान दिया - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप लगाया है। तिवारी का कहना है कि गंभीर के कोच बनने के बाद टीम में ऐसा माहौल बनाया गया जिससे विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को जल्द संन्यास लेने पर मजबूर होना पड़ा। इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले एक साल के अंदर या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग-अलग प्रारूप को अलविदा कहा। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, जबकि रोहित और कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन

'सीनियर खिलाड़ी सवाल करते हैं, इसलिए उन्हें हटाया गया'
मनोज तिवारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'अगर टीम में अश्विन, रोहित या विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं, तो ये लोग अनुभव के दम पर सवाल भी उठाते हैं। शायद इसी वजह से सुनिश्चित किया गया कि ये खिलाड़ी टीम में न रहें।' तिवारी ने आगे कहा कि गंभीर के कोच बनने के बाद से कई विवाद सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'जब से वह कोच बने हैं, बहुत सी चीजें बदल गई हैं। कई विवाद हुए हैं। मुझे लगता है, जो कुछ हो रहा है वो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'गंभीर के कार्यकाल में बढ़े विवाद'
तिवारी ने कहा कि गंभीर के कोच बनने के बाद से चयन और फैसलों को लेकर लगातार अस्थिरता दिख रही है। उन्होंने कहा, 'कभी अचानक किसी खिलाड़ी को स्क्वॉड में जोड़ा जा रहा है और तुरंत प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा रहा है। कई फैसलों में निरंतरता की कमी है। यह टीम के माहौल के लिए सही नहीं है।' उन्होंने गंभीर पर परोक्ष रूप से यह भी आरोप लगाया कि वह सीनियर खिलाड़ियों के प्रभाव से बचना चाहते हैं ताकि उनकी बातों को चुनौती न मिले।
विज्ञापन

'विराट और रोहित ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयां दीं'
मनोज तिवारी ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा, 'विराट और रोहित ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। ये खिलाड़ी हमेशा टीम के लिए दिल से खेले हैं। लेकिन अगर माहौल ऐसा बने कि उन्हें लगे कि अब उनकी जरूरत नहीं है, तो वे खुद ही पीछे हट जाते हैं।'

2027 विश्व कप से पहले बड़ा सवाल
तिवारी ने कहा कि अगर गौतम गंभीर आने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए विराट और रोहित को अपनी योजनाओं में शामिल नहीं करते, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा, 'अगर गंभीर इन दोनों दिग्गजों को वर्ल्ड कप योजना से बाहर रखते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए गलत कदम होगा। सफेद गेंद क्रिकेट में इन दोनों का कोई तोड़ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed