सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs SRH IPL 2026: Henrich Klaasen on verge of achieve a major milestone during match against Gujrat Titans

GT vs SRH: 26 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे क्लासेन, बनेंगे ऐसा करने वाले सातवें द.अफ्रीकी बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। क्लासेन अगर गुजरात के खिलाफ 26 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लेंगे।

GT vs SRH IPL 2026: Henrich Klaasen on verge of achieve a major milestone during match against Gujrat Titans
हेनरिक क्लासेन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच 14 अंक के साथ दूसरे और गुजरात 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो 14 अंक के साथ ही पहले स्थान पर काबिज आरसीबी को पीछे छोड़ 16 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लेगी, इसलिए मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।
Trending Videos

क्लासेन का आईपीएल करियर
गुजरात और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले में ऑरेंज कैप होल्डर और एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। क्लासेन ने 2018 से शुरू हुए अपने आईपीएल करियर में अब तक 60 मैच खेले हैं और 42.91 की औसत और 166.44 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। गुजरात के खिलाफ क्लासेन अगर 26 रन और बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके 2000 आईपीएल रन हो जाएंगे और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं क्लासेन
  • क्लासेन सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 
  • वह 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन बना चुके हैं। 
  • गुजरात के खिलाफ छह रन बनाते ही इस सीजन उनके 500 रन पूरे हो जाएंगे। 
  • क्लासेन इस सीजन में 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। 
  • ऐसा पहली बार होगा जब क्लासेन किसी सीजन में 500 रन के आंकड़े को छूएंगे। कुल रनों के हिसाब से क्लासेन का यह सर्वश्रेष्ठ सीजन है। 

क्लासेन से पहले आईपीएल में 2000 या उससे ज्यादा रन जिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बनाए हैं उनमें एबी डिविलियर्स (2008 से 2021 के बीच 184 मैचों में 5162 रन),  फाफ डुप्लेसिस (2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में 4773 रन), क्विंटन डिकॉक (2013 से 2026 तक 118 मैचों में 3,441 रन), डेविड मिलर (2012 से 2026 तक 150 मैचों में 3251 रन), जैक कैलिस (2008 से 2014 के बीच 98 मैचों में 2427 रन), और जेपी डुमिनी (2009 से 2018 के बीच 83 मैचों में 2029 रन) का नाम शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed