Amla ODI-T20 Best-11: अमला की बेस्ट-11 लिस्ट में बड़ा ट्विस्ट, रोहित को वनडे से किया बाहर; जानिए कहां दी जगह
हाशिम अमला का यह चयन क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जहां वनडे में रोहित शर्मा का नाम गायब देखकर फैंस निराश हैं, वहीं टी20 में अमला का ‘हिटमैन प्रेम’ यह दिखाता है कि रोहित की क्लास हर फॉर्मेट में अमिट है।
विस्तार
एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अमला ने अपनी वनडे इलेवन का खुलासा किया। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट का चयन किया। तीसरे नंबर पर विराट कोहली, जबकि चौथे पर ब्रायन लारा को रखा गया। अमला के मुताबिक, 'कोहली की निरंतरता और लारा की क्लास दोनों उन्हें इस सूची में अनिवार्य बनाते हैं।' पांचवें नंबर पर उन्होंने अपने साथी और मित्र एबी डिविलियर्स को रखा। वहीं, जैक कैलिस को नंबर छह और महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में सातवें नंबर पर जगह दी। गेंदबाजी विभाग में अमला ने दो महान स्पिनरों मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न को शामिल किया। तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने वसीम अकरम और डेल स्टेन को चुना।
Anchor: Your top 3 T20 batsmen?
— Rohan💫 (@rohann__45) November 8, 2025
Hashim Amla: Okay… first is Rohit. He’s still one of my favourites. I just love watching him bat. The elegance, man, it’s beautiful to watch in T20 cricket.🐐🔥
pic.twitter.com/ccSPMfbF3o
हालांकि, वनडे में रोहित को बाहर करने वाले अमला ने टी20 क्रिकेट में रोहित की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा अब भी मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें खेलते देखना एक खुशी की बात है। उनके शॉट्स में सहजता और क्लास है।' रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उनके बाद विराट कोहली ने भी टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा।
टी20 के लिए अमला ने तीन पसंदीदा बल्लेबाजों के नाम बताए। उन्होंने रोहित शर्मा, हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) और सूर्यकुमार यादव (भारत) के नाम लिए। अमला ने सूर्यकुमार की 360 डिग्री बल्लेबाजी और क्लासेन की पावर-हिटिंग की भी जमकर तारीफ की।