{"_id":"5edf60cc7ec364773603d31a","slug":"icc-meeting-tomorrow-on-t20-world-cup-future-of-ipl-will-also-be-decided-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप की किस्मत से तय होगा IPL का भविष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप की किस्मत से तय होगा IPL का भविष्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वर्ल्ड टी-20
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार को होने वाली बोर्ड सदस्यों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले T-20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर गतिरोध दूर होने की उम्मीद है। इस बैठक में अगले चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है।
Trending Videos
2 of 8
वर्ल्ड टी-20 2020
- फोटो : ट्विटर
बोर्ड के सदस्य इस समय ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कोई ठोस फैसला कर सकते हैं, जिस पर कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आग्रह पर 2021 के बजाए 2022 में मेजबानी करने पर सहमत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस सवाल के जवाब में बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'पहले आईसीसी को घोषणा करने दो कि उनका इस साल के वर्ल्ड T-20 को लेकर क्या इरादा है। इस साल के टूर्नामेंट को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।'
4 of 8
- फोटो : self
एक अन्य पहलू प्रसारक स्टार इंडिया है, जिसने आईपीएल और आईसीसी प्रतियोगिताओं में भी निवेश किया है। अधिकारी ने कहा, 'स्टार भी हितधारक है। उनकी राय भी मायने रखेगी।' ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर T-20 वर्ल्ड कप स्थगित या रद्द कर दिया जाता है तो अक्तूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
शशांक मनोहर
- फोटो : ट्विटर
एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह होगा कि क्या आईसीसी के निवर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर और बोर्ड उनके उत्तराधिकारी के लिए नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस पद के लिए कई दावेदार हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।