फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले पुजारा फिर विराट, सात गेंद के भीतर पलटा मैच, पहले ही दिन खतरनाक साबित हो रही चेन्नई की पिच

Sat, 13 Feb 2021 11:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test: Virat Kohli and Cheteshar Pujara out by england spinner in the span of one over
विराट कोहली - फोटो : twitter@WisdenCricket

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के लिए शुरुआत एक बार फिर से अच्छी नहीं रही है। पहले टेस्ट के मुकाबले अलग लग रही पिच पर पहले दिन ही स्पिनरों को मदद मिलने लगी है। दिन के पहले 10 ओवर में ही पिच टूटने लगी है और गेंद टप्पा पड़ते ही घूम रही है। इसका खामियाजा भी टीम इंडिया को उठाना पड़ा जब उसके दो अहम बल्लेबाज सात गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौट गए।

IND vs ENG, 2nd Test: Virat Kohli and Cheteshar Pujara out by england spinner in the span of one over
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social Media

सबसे पहले जैक लीच ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी फिरकी में फंसाया और उसके बाद छठी गेंद पर कप्तान विराट कोहली भी मोईन अली की फिरकी पर बोल्ड हुए। दरअसल दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाने के बाद पुजारा और रोहित शर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। लेकिन 21वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर जैक लीच की अंदर आती गेंद पर पुजारा ने शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में मौजूद बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई। पुजारा 58 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

IND vs ENG, 2nd Test: Virat Kohli and Cheteshar Pujara out by england spinner in the span of one over
विराट कोहली - फोटो : social media

इससे पहले कि टीम इंडिया पुजारा के झटके से उबर पाती, छह गेंदों बाद कप्तान विराट कोहली भी बिना खाता खोले आउट हो गए। विराट को 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली ने अपनी ऑफ ब्रेक गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। बता दें कि लंच से पहले भारत ने तीन विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे, मेजबान टीम की तरफ से रोहित 78 गेंदों में 80 रन और अजिंक्य रहाणे 12 गेंदों में पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test: Virat Kohli and Cheteshar Pujara out by england spinner in the span of one over
चेपॉक पिच - फोटो : social media

बात करें चेपॉक की नई पिच की तो इस बार यहां पर कम उछाल है और इससे इसी स्थान पर हुए पहले टेस्ट की तुलना में जल्दी टर्न मिलनी शुरू हो गई है। पहले मुकाबले में चेपॉक की लाल मिट्टी की पिच से चौथे दिन तक तेज टर्न नहीं मिल रहा था। 

विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test: Virat Kohli and Cheteshar Pujara out by england spinner in the span of one over
चेपॉक की पिच - फोटो : ट्विटर @BCCI

दरअसल पहले टेस्ट की हार के बाद टीम प्रबंधन के सामने दो विकल्प थे। पहला पिच पर घास छोड़ दी जाए और दूसरा घास हटाकर थोड़ा ही पानी डाले ताकि पिच धूप में सूख जाए। ऐसे में यह समय से पहले टूटने लगेगी, इससे टर्निग पिच पर पहले ही दिन टर्न मिलनी शुरू हो जाएगी और फिलहाल कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed