Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG 2nd test, Virat kohli for first time in career clean bowled twice in successive innings in Test cricket.
{"_id":"602782098ebc3ee9614de575","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-virat-kohli-for-first-time-in-career-clean-bowled-twice-in-successive-innings-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट में पहली बार लगातार दो पारियों में उड़ी गिल्ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट में पहली बार लगातार दो पारियों में उड़ी गिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए चेन्नई की चेपॉक की पिच एक बार फिर से घातक साबित हुई। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड होने वाले विराट की दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी गिल्लियां बिखर गईं। इस बार उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने पूरी तरह से चकमा दिया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@WisdenCricket
मोईन अली की गेंद पर शून्य पर आउट होने के साथ ही विराट कोहली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। इस सीरीज से पहले विराट कोहली जनवरी 2018 के बाद से टेस्ट मैच में कभी बोल्ड नहीं हुए थे। लेकिन अब वे लगातार दो टेस्ट मैचों में बोल्ड हुए हैं। ये कोहली के करियर में पहली बार है जब वे टेस्ट मैच की लगातार दो पारियों में क्लीन बोल्ड हुए हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के मोईन अली ने शून्य पर क्लीन बोल्ड किया। यह पहली बार हुआ जब कोहली को टेस्ट क्रिकेट में किसी स्पिनर ने 0 पर आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान कोहली अपने टेस्ट करियर में 11वीं जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। विराट बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट होने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (11) से आगे निकल गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी भी सौरव गांगुली (13) शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
मोईन अली से पहले विराट को घरेलू टेस्ट मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के अबू जायेद ने शून्य पर आउट किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।