Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Cheteshwar Pujara and Sunil Gavaskar advice to Rishabh Pant, don't change your game, but be sensible about your shot
{"_id":"602007078ebc3e4c660aa6d8","slug":"ind-vs-eng-cheteshwar-pujara-and-sunil-gavaskar-advice-to-rishabh-pant-don-t-change-your-game-but-be-sensible-about-your-shot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंत को पुजारा और गावस्कर की सलाह, अपना गेम ना बदलें, लेकिन अपने शॉट को लेकर समझदार बनें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंत को पुजारा और गावस्कर की सलाह, अपना गेम ना बदलें, लेकिन अपने शॉट को लेकर समझदार बनें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेंदों में अर्धशतक ठोका और पुजारा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि वे एक बार फिर से अपने शतक से चूक गए और खराब शॉट खेलकर आउट हुए। पंत ने आउट होने से पहले 88 गेंदों में 91 रन बनाए।
2 of 5
pant and gavaskar
पंत की इस बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है तो वहीं उनके गैरजिम्मेदाराना शॉट के लिए उनकी आलोचना भी हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पंत की पारी की सराहना करने के साथ ही उन्हें सलाह भी दी। गावस्कर ने कहा, 'उन्हें और अधिक सुसंगत बनने के लिए 'लापरवाह और लापरवाह' होने की जरूरत के बीच की पतली रेखा को पहचानना होगा।'
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि ऋषभ पंत अपने 16 टेस्ट मैचों के करियर में चौथी बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ भी अच्छी लय में होने के बावजूद शतक से नौ रन पहले गैरजरूरी शॉट खेलकर आउट हो गए। पंत की बल्लेबाजी पर टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
पुजारा ने पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करने के साथ ही उन्हें सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि पंत को अपना गेम बदलने की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें टीम की जरूरतों को देखते हुए अपने शॉट को लेकर थोड़ा समझदार बनने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत और पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
गौरतलब है कि चेन्नई में जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने 257 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए हैं और इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के मुकाबले अभी भी 321 रनों से पीछे चल रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।