{"_id":"688ae4919547680f65019f97","slug":"ind-vs-eng-if-we-level-the-series-said-captain-shubman-gill-before-the-do-or-die-battle-with-england-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'अगर हम सीरीज बराबर कर लेते हैं...', इंग्लैंड से आर या पार की लड़ाई से पहले बोले कप्तान शुभमन गिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'अगर हम सीरीज बराबर कर लेते हैं...', इंग्लैंड से आर या पार की लड़ाई से पहले बोले कप्तान शुभमन गिल
Thu, 31 Jul 2025 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:05 AM IST
सार
ओवल टेस्ट से पहले गिल ने कहा, 'यह बहुत रोमांचक रहा है। आखिरी टेस्ट से एक दिन पहले मैं यहां हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं। यह सीरीज मेरे लिए सीखने का एक बड़ा जरिया रही है। कुछ चीजें आप केवल अनुभव से ही सीख सकते हैं और मैंने इन चार मुकाबलों से बहुत कुछ सीखा है।'
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज-आकाश दीप-शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बराबर करना बड़ी उपलब्धि होगी और वह कप्तान के रूप में अपने पहले दौरे से कहीं अधिक समझदार होकर लौटेंगे। बदलाव के दौर से गुजरने के बावजूद भारत ने सीरीज में कड़ी टक्कर दी है और अगर टीम मुश्किल लम्हों में थोड़ा बेहतर करती तो लीड्स और लॉर्ड्स में जीत दर्ज करती। सीरीज के अंतिम मैच से पहले गिल ने पिछले 50 दिन में टीम के कप्तान के रूप में अपने समय पर विचार किया।
विज्ञापन
ओवल टेस्ट की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा, 'यह बहुत रोमांचक रहा है। आखिरी टेस्ट से एक दिन पहले मैं यहां हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं। यह सीरीज मेरे लिए सीखने का एक बड़ा जरिया रही है। कुछ चीजें आप केवल अनुभव से ही सीख सकते हैं और मैंने इन चार मुकाबलों से बहुत कुछ सीखा है। अगर आप देखें कि हमने किस तरह का क्रिकेट खेला है तो सीरीज में हमारी स्थिति को देखते हुए कभी-कभी स्कोरकार्ड इसका निर्धारण नहीं करता। हमने जो भी मैच खेले हैं, उनमें चार दिन के क्रिकेट के बाद यह तय करना बहुत मुश्किल था कि कौन सी टीम जीतेगी। अपेक्षाकृत युवा टीम के साथ भारत से बाहर आकर श्रृंखला बराबर करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच से पहले पिच सीरीज की अन्य सभी पिच से अधिक हरी दिख रही है और दोनों टीम को उम्मीद है कि पिच से गेंद को मूवमेंट मिलेगी। इंग्लैंड ने पहले ही मैच के लिए चार तेज गेंदबाजों के नाम तय कर लिए हैं, जबकि भारत अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। गिल ने कहा, 'हम कल फैसला करेंगे (जसप्रीत बुमराह को खिलाना है या नहीं)। विकेट काफी हरी दिख रही है। तो देखते हैं क्या होता है।' गिल ने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं जो चीजों को अंजाम तक पहुंचाते हैं और मेजबान टीम को ओवल में उनकी बहुत कमी खलेगी।
भारतीय कप्तान ने कहा, 'इंग्लैंड के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान। मुझे लगता है कि वह जब भी गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो वह हमेशा चीजों को दिलचस्प बना देते हैं। वह हमेशा कुछ ना कुछ कर दिखाते हैं। इसलिए उनके नजरिए से मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से उनके लिए नुकसान है।' गिल ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी ने ऑलराउंडरों के चयन और आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने के टीम के रुख को सही साबित किया है।
शार्दुल ठाकुर ने मैनचेस्टर में सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी की लेकिन पहली पारी में महत्वपूर्ण 41 रन बनाए। गिल ने कहा कि वाशिंगटन को पहली पारी में बहुत देर से गेंदबाजी के लिए उतारा गया और जब कोई छह गेंदबाजों के साथ खेल रहा हो तो ऐसा अक्सर होता है। गिल ने कहा, 'जैसा कि मैंने सीरीज में महसूस किया है, जैसे कि पिछले मैच में, बहुत से लोगों को भी लगा कि वाशिंगटन को गेंदबाजी के लिए पहले आना चाहिए था जो एक सही बात है। लेकिन कभी-कभी जब आप मैदान पर होते हैं, जब पारी की शुरुआत में दो स्पिनर गेंदबाजी करते हैं तो तेज गेंदबाज लगभग आठ से दस ओवर के लिए खेल से बाहर हो जाते हैं।