फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Most wins as captain in WTC, Kohli tops in Indians, most successful asian captain in SENA country

IND vs ENG: WTC में किस कप्तान के नाम सबसे ज्यादा जीत? भारतीयों में कोहली टॉप पर, SENA देशों में भी रहा जलवा

Fri, 27 Jun 2025 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Jun 2025 09:37 AM IST
सार

भारतीयों में विराट कोहली का इसमें दबदबा रहा है। विराट SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय भी हैं। यहां तक कि वह इन देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले एशियाई कप्तान भी हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Most wins as captain in WTC, Kohli tops in Indians, most successful asian captain in SENA country
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में दो जुलाई से खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में फाइनल खेलने से चूकने के बाद अब भारतीय टीम नए संस्करण में खुद को साबित करने उतरी है। हालांकि, एक युवा टीम के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। टीम इंडिया 2021 और 2023 में डब्ल्यूटीसी के दो संस्करणों में फाइनल का हिस्सा रही थी, लेकिन उन्हें हार मिली थी। टीम इंडिया के पास सभी प्रारूपों में बस टेस्ट चैंपयनशिप का ही खिताब नहीं है। यह डब्ल्यूटीसी का चौथा संस्करण है और अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस शीर्ष पर हैं। भारतीयों में विराट कोहली का इसमें दबदबा रहा है। विराट SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय भी हैं। यहां तक कि वह इन देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले एशियाई कप्तान भी हैं।
विज्ञापन

 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत के मामले में कमिंस शीर्ष पर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड कमिंस के नाम है। कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2023 में फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन भी बनी थी। अब तक डबल्यूटीसी के सभी संस्करणों को मिलाकर कमिंस ने 34 टेस्ट (वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट को छोड़कर) में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की है और इसमें से 20 में उनकी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने अब तक 30 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है और इसमें से 18 टेस्ट उनकी टीम जीतने में कामयाब रही है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने डब्ल्यूटीसी में 22 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से 14 में उनकी टीम जीतने में कामयाब रही। 

भारत के रोहित शर्मा और इंग्लैंड के जो रूट इस लिस्ट में 12-12 जीत के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, रोहित ने इतनी जीत के लिए कम टेस्ट खेले हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी में 24 टेस्ट खेले और 12 में जीत दर्ज की। वहीं, रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने 32 टेस्ट खेले और 12 में जीत मिली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रेग ब्रेथवेट इस सूची में नौ-नौ जीत के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। बावुमा की कप्तानी में द. अफ्रीका की टीम ने 10 टेस्ट खेले हैं और नौ में जीत हासिल की है। बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम कोई टेस्ट हारी ही नहीं है। वहीं, ब्रेथवेट की कप्तानी में विंडीज ने 32 टेस्ट में से नौ टेस्ट जीते।

WTC में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान
खिलाड़ी मैच जीते हारे ड्रॉ
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 35 20 8 6
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 30 18 11 1
विराट कोहली (भारत) 22 14 7 1
रोहित शर्मा (भारत) 24 12 9 3
जो रूट (इंग्लैंड) 32 12 13 7
तेम्बा बावुमा (द. अफ्रीका) 10 9 0 1
क्रेग ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज) 32 9 17 6
बाबर आजम (पाकिस्तान) 18 8 6 4
डीन एल्गर (साउथ अफ्रीका) 16 8 7 1
टिम पेन (ऑस्ट्रेलिया) 14 8 4 2
विज्ञापन
विज्ञापन

SENA देशों में सबसे सफल एशियाई कप्तान हैं विराट कोहली
SENA देशों में भारत के सबसे सफल भारतीय कप्तानों की बात करें तो कोहली इसमें भी शीर्ष पर हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने SENA देशों में 24 टेस्ट खेले और इसमें से सात में जीत दर्ज की। 14 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे। कोहली सिर्फ भारत नहीं SENA देशों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले एशियाई कप्तान भी हैं। कोहली को छोड़कर एशिया के किसी और कप्तान चार से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं। वहीं, कोहली को छोड़कर किसी और भारतीय कप्तान ने इन देशों में तीन से ज्यादा मैच नहीं जीते। ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और वसीम अकरम चार-चार जीत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

मियांदाद ने SENA देशों में 12 टेस्ट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की और चार में जीत हासिल की। वहीं, अकरम की कप्तानी में पाकिस्तान ने 10 टेस्ट इन देशों में खेले। इसमें से टीम ने चार में जीत दर्ज की। भारत के महेंद्र सिंह धोनी, मंसूर अली खान पटौदी, साथ ही पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक, मुश्ताक मोहम्मद तीन-तीन जीत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने SENA देशों में 23 टेस्ट में कप्तानी की और तीन में जीत दर्ज की, जबकि पटौदी ने 10 टेस्ट में कप्तानी की और तीन में जीत हासिल की। पाकिस्तान के मिस्बाह ने SENA देशों में 13 टेस्ट में कप्तानी की और तीन जीत हासिल की, जबकि मुश्ताक ने आठ टेस्ट में कप्तानी की और तीन में जीत दर्ज की।

SENA देशों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले एशियाई कप्तान
कप्तान मैच जीत हार ड्रॉ
विराट कोहली 24 7 14 3
जावेद मियांदाद 12 4 5 3
वसीम अकरम 10 4 5 1
एमएस धोनी 23 4 14 5
मिस्बाह उल हक 13 3 9 1
मुश्ताक मोहम्मद 8 3 2 3
एम.ए.के पटौदी 10 3 7 0

SENA देशों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान
कप्तान जीत मैच
विराट कोहली 7 24
एम.ए.के पटौदी 3 10
एमएस धोनी 3 23
अजिंक्य रहाणे 2 3
कपिल देव 2 6
राहुल द्रविड़ 2 6
बिशन सिंह बेदी 2 7
सुनील गावस्कर 2 10
सौरव गांगुली 2 12
विज्ञापन

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती
SENA देशों में भारत की सीरीज जीत की बात करें तो इंग्लैंड में यह इंतजार काफी लंबा हो चला है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2007 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 2007 में भारत ने वहां राहुल द्रविड़ की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने पिछली बार कोई टेस्ट सीरीज 2009 में जीती थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत ने पिछली बार कोई टेस्ट सीरीज 2020/21 में जीती थी। अन्य देशों में श्रीलंका में भारत ने पिछली टेस्ट सीरीज 2017 में और बांग्लादेश में 2022 में जीती थी।

भारत ने किस देश में कब पिछली बार जीती टेस्ट सीरीज
देश भारत की आखिरी
टेस्ट सीरीज जीत
(साल)
वेस्टइंडीज 2023
बांग्लादेश 2022
ऑस्ट्रेलिया 2020/21
श्रीलंका 2017
न्यूजीलैंड 2009
इंग्लैंड 2007
पाकिस्तान 2005
जिम्बाब्वे 2004
द. अफ्रीका कभी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed