फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Records: First time in 148 years! Team lost Test despite five centuries; Kohli Pant unusual records

IND vs ENG Records: 148 साल में पहली बार! पांच शतक के बावजूद हारी टीम; कोहली की तरह ऋषभ के भी हाथ लगी निराशा

Wed, 25 Jun 2025 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

विराट कोहली की तरह ऋषभ पंत के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। साल 2000 के बाद टेस्ट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और भारतीय टीम वह मैच हार गई हो।

विज्ञापन
IND vs ENG Records: First time in 148 years! Team lost Test despite five centuries; Kohli Pant unusual records
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि भारतीय टीम ने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी की थी और इंग्लिश टीम के सामने चुनौतपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड ने एक दिन में 350 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस टेस्ट में भारत के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी बने। क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम की ओर से एक टेस्ट में पांच शतक लगे और इसके बावजूद उस टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 1928-29 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेलबर्न टेस्ट में चार शतक लगे थे। उसी मैच में डॉन ब्रैडमैन ने अपना पहला टेस्ट शतक (112 रन) भी बनाया था, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली थी।
विज्ञापन


टेस्ट में पहली बार, 5 शतक के बावजूद हारी कोई टीम
शतक टीम vs खिलाफ स्थान साल
5 भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स 2025
4 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 1928

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक
अर्धशतक खिलाड़ी
68 सचिन तेंदुलकर
66 जो रूट
66 शिवनारायण चंद्रपॉल

वहीं, विराट कोहली की तरह ऋषभ पंत के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। साल 2000 के बाद टेस्ट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और भारतीय टीम वह मैच हार गई हो। पंत ने लीड्स की पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वहीं, 2014 में एडिलेड में विराट कोहली ने पहली पारी में 115 रन और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लैंड के ओपनर्स ने ही बैकफुट पर धकेल दिया। बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि क्राउली ने अर्धशतक जड़ा। दिसंबर 2022 से डकेट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने ऐसा 18 बार किया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल 15 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दरअसल, दिसंबर 2022 से इसलिए क्योंकि डकेट लंबे समय के लिए टीम से बाहर हुए थे और उनकी टीम में वापसी एक दिसंबर 2022 को हुई थी। इसके बाद से वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। डकेट ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। यह छह शतक उन्होंने दिसंबर 2022 में वापसी के बाद ही लगाए हैं। वह दिसंबर 2022 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर भी हैं। इसके बाद पांच शतक के साथ यशस्वी जायसवाल हैं।

दिसंबर 2022 के बाद ओपनर्स द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
शतक खिलाड़ी देश
6 बेन डकेट इंग्लैंड
5 यशस्वी जायसवाल भारत
4 उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया
4 रोहित शर्मा भारत
विज्ञापन

डकेट और क्राउली के बीच 188 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। साल 2022 से टेस्ट में इन दोनों ने सबसे ज्यादा चार बार शतकीय साझेदारी की है। उनकी और क्राउली की 188 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ चौथी पारी में बेस्ट ओपनिंग साझेदारी है। इन दोनों ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 1953 में वेस्टइंडीज के एलेन रे और जेफरे स्टोलमेयेर की ओपनिंग जोड़ी ने नाबाद 142 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड ने 82 ओवर में 371 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया। उनका बैजबॉल फिर काम आया। लीड्स टेस्ट मैच में 1673 रन बनाए गए जो इंग्लैंड में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लीड्स में कुल मिलाकर सात शतक दर्ज किए गए। भारत ने अकेले इस टेस्ट में 835 रन बनाए। यह हार में किसी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सर्वाधिक रन है। शीर्ष चार में से तीन इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं।

इंग्लैंड में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन
कुल रन
(चार पारियां मिलाकर)
टीम vs खिलाफ स्थान साल
1723 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लीड्स 1948
1675 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड नॉटिंघम 2022
1673 इंग्लैंड बनाम भारत लीड्स 2025

भारत के खिलाफ टेस्ट में चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी
रन बल्लेबाज टीम स्थान साल
188 जैक क्रॉली और बेन डकेट इंग्लैंड लीड्स 2025
142* एलन रे और जेफ्री स्टॉलीमेयर वेस्टइंडीज त्रिनिदाद 1953
131 गैरी स्टेड और मैथ्यू हॉर्न न्यूजीलैंड अहमदाबाद 1999
125 ब्रायन बोलस और जिमी बिंक्स इंग्लैंड मुंबई 1964

2022 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां
कितनी शतकीय
साझेदारियाँ
बल्लेबाज देश
4 जैक क्रॉली और बेन डकेट इंग्लैंड
3 अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक पाकिस्तान
3 डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम न्यूजीलैंड
3 यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा भारत
3 उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया

यह केवल दूसरा मौका था, जब भारत ने टेस्ट में 350+ का लक्ष्य रखा और हार गया। दोनों बार इंग्लैंड ने रिकॉर्ड रन-चेज करके भारत को चौंकाया है। इससे पहले 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब इंग्लैंड की टीम सात विकेट से जीती थी। चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां तीन बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 404 रन का लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। वहीं, 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। अब इंग्लैंड ने एक बार फिर कमाल किया।

हेडिंग्ले में टेस्ट क्रिकेट में 6 सबसे सफल रन चेज
कुल रन लक्ष्य टीम खिलाफ साल
404/3 404 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1948
373/5 371 इंग्लैंड भारत 2025
362/9 359 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2019
322/5 322 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2017
315/4 315 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2001
296/3 296 इंग्लैंड न्यूजीलैंड 2022

इंग्लैंड का 350+ रन चेज करते हुए रिकॉर्ड
इंग्लैंड खुद तीन बार चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर चुका है। इस टीम ने जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में भारत के 378 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम ने 76.4 ओवर में ही यह स्कोर बना लिया था और 4.93 के रन रेट से रन बटोरे थे। हालांकि, तब टीम में बैजबॉल की नींव रखने वाले जॉनी बेयरस्टो हुआ करते थे। अब वह खराब फॉर्म की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस बार क्राउली और डकेट ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, अगस्त, 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को नौ विकेट गंवाकर हासिल किया था।  हालांकि, लीड्स में ये रन बनाने में इंग्लैंड को 125.4 ओवर लग गए थे। 

इंग्लैंड का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
स्कोर ओवर लक्ष्य खिलाफ साल
378/3 76.4 378 भारत 2022
373/5 82 371 भारत 2025
362/9 125.4 359 ऑस्ट्रेलिया 2019
332/7 159.5 332 ऑस्ट्रेलिया 1928
315/4 73.2 315 ऑस्ट्रेलिया 2001
307/6 146.4 305 न्यूज़ीलैंड 1997

बैजबॉल में इंग्लैंड का सबसे सफल रन चेज
स्कोर खिलाफ स्थान साल
378/3 भारत बर्मिंघम 2022
373/5 भारत लीड्स 2025
299/5 न्यूजीलैंड नॉटिंघम 2022
296/3 न्यूजीलैंड लीड्स 2022
279/5 न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2022
254/7 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2023

इंग्लैंड में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा
ओवरऑल इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चेज इंग्लैंड में दूसरा सबसे सफल चेज है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड का 371 रन चेज करना तीसरा सबसे सफल चेज है। वहीं, 2019 में लीड्स में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज करना चौथा सबसे सफल चेज है। 

इंग्लैंड में किसी टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
लक्ष्य टीम खिलाफ स्थान साल
404 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लीड्स 1948
378 इंग्लैंड भारत बर्मिंघम 2022
371 इंग्लैंड भारत लीड्स 2025
359 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019
342 वेस्टइंडीज इंग्लैंड लॉर्ड्स 1984
322 वेस्टइंडीज इंग्लैंड लीड्स 2017

भारत का कैसा है रिकॉर्ड?
वहीं, भारत की बात करें तो टेस्ट में 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम दो मैच हार चुकी है। टीम इंडिया अब तक कुल 60 मौकों पर 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी है। इसमें से 42 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जो दो मुकाबले भारत हारा है, वह इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं। 

भारत का टेस्ट क्रिकेट में 350+ रनों का बचाव करते हुए प्रदर्शन
कुल मैच जीते हारे ड्रॉ
60 42 2 16

टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज
लक्ष्य स्कोर टीम खिलाफ साल
418 418/7 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया 2003
414 414/4 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2008
404 404/3 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1948
403 406/4 भारत वेस्टइंडीज 1976
395 395/7 वेस्टइंडीज बांग्लादेश 2021
388 391/6 श्रीलंका जिम्बाब्वे 2017
387 387/4 भारत इंग्लैंड 2008
378 378/3 इंग्लैंड भारत 2022
377 382/3 पाकिस्तान श्रीलंका 2015
371 373/5 इंग्लैंड भारत 2025
369 369/6 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 1999
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed