फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित ने हासिल की खोई हुई फॉर्म, तूफानी अंदाज में पूरा किया शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Sat, 13 Feb 2021 02:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma achieved lost form, completed 7th test century, made many records
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी की। पिछले कुछ समय से बड़ी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे रोहित ने यहां जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी लय हासिल की। उन्होंने पुराने अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

IND vs ENG Rohit Sharma achieved lost form, completed 7th test century, made many records
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

रोहित ने पहले ही दिन 130 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। हिटमैन शर्मा ने अपनी शानदार पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

IND vs ENG Rohit Sharma achieved lost form, completed 7th test century, made many records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

33 वर्षीय रोहित के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक है और सातों ही शतक उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर लगाए हैं। वे अपने शुरू के सभी शतक घरेलू मैदान पर लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma achieved lost form, completed 7th test century, made many records
रोहित शर्मा - फोटो : social media

इसके अलावा रोहित इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसने चार देशों (श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड) के खिलाफ सभी प्रारूपों में शतक लगाए हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma achieved lost form, completed 7th test century, made many records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 40 शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात, वनडे में 29 और टी-20 में चार शतक जड़े हैं। रोहित ने यहां पाकिस्तान के मोहम्मद युसूफ और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है, दोनों ही खिलाड़ियों ने 39-39 शतक लगाए थे। 

मौजूदा समय में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ विराट कोहली (70) और डेविड वार्नर (43) हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा से ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100), विराट कोहली (70) और राहुल द्रविड़ (48) ने ही लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed