सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test: England broke 61-year-old record in Manchester; 600+ runs scored against India after 11 year

IND vs ENG Test: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने तोड़ा 61 साल पुराना रिकॉर्ड; 11 साल बाद भारत के खिलाफ बने 600+ रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड ने 669 रन बनाने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह मैनचेस्टर में एक पारी में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इसके लिए उन्होंने 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

IND vs ENG Test: England broke 61-year-old record in Manchester; 600+ runs scored against India after 11 year
रूट और स्टोक्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लिश टीम को 311 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत के खिलाफ किसी टीम ने 2014 के बाद पहली बार टेस्ट की एक पारी में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले 2014 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने ऐसा किया था। तब ब्रैंडन मैकुलम ने 302 रन की पारी खेली थी। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2011 में एजबेस्टन में इंग्लिश टीम ने सात विकेट गंवाकर 710 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। तब एलिस्टेयर कुक ने 294 रन बनाए थे।
Trending Videos

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने 669 रन बनाने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह मैनचेस्टर में एक पारी में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इसके लिए उन्होंने 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 1934 में यहां 627 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में टेस्ट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में आठ विकेट पर 656 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मैनचेस्टर में एक पारी में टीम का सर्वोच्च स्कोर

कुल स्कोर टीम खिलाफ वर्ष
669 इंग्लैंड भारत 2025
656 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1964
627 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1934
592 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2023
589 इंग्लैंड पाकिस्तान 2016
571 इंग्लैंड भारत 1936
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ सातवीं बार, किसी टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 350 से ज्यादा रन देने के बाद पहली पारी में 300 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल की है। यह इंग्लैंड के लिए पहली बार है। टेस्ट की पहली पारी में 350 से ज्यादा रन देने के बाद उनकी पिछली सबसे बड़ी बढ़त पिछले साल मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 267 रन की थी (556 रनों के जवाब में 823/7 विकेट)। वहीं, बुमराह ने इस टेस्ट की पहली पारी में दो विकेट लिए। उन्होंने ईशांत शर्मा की बराबरी कर ली और इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दोनों के इंग्लिश सरजमीं पर 51-51 विकेट हैं।

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (भारतीय)

गेंदबाज देश विकेट औसत
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया 64 17.15
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड 51 26.19
कपिल देव ऑस्ट्रेलिया 51 24.58
ईशांत शर्मा इंग्लैंड 51 33.35
अनिल कुंबले ऑस्ट्रेलिया 49 37.73

बुमराह ने पहली बार 100+ रन खर्च किए
इस पारी में चार भारतीय गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा रन दिए। टेस्ट मैचों में भारत के लिए ऐसा 25वीं बार हुआ है। इससे पहले ऐसा एक दशक से भी ज्यादा समय पहले हुआ था। 2014/15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में लगातार तीन टेस्ट मैचों में भारत के चार गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा रन खर्च किए थे। बुमराह ने मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 100 से ज्यादा रन दिए। पहली बार टेस्ट में बुमराह ने एक पारी में 100+ रन खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed