IND vs ENG: क्या सुदर्शन कर पाएंगे कमाल? 20 जून को तीन और भारतीय कर चुके हैं टेस्ट डेब्यू, तीनों ने रचा इतिहास
सुदर्शन से पहले 20 जून को डेब्यू करने वाले तीनों खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। गांगुली और द्रविड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Test Cap number 3⃣1⃣7⃣
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
Congratulations to Sai Sudharsan, who is all set to make his Test Debut 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/wn8kaXdln6
1996 में भारत और इंग्लैंड की टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर भिड़ी थीं और इस मैच में राहुल द्रविड़ के साथ सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। सौरव गांगुली के लिए यह मैच शानदार रहा था। उन्होंने शतक लगाने के साथ ही गेंद के साथ भी कमाल किया था और विकेट भी चटकाए थे। गांगुली ने पहली पारी में 20 चौकों की मदद से 131 रन बनाए थे और दो विकेट भी चटकाए थे। हालांकि, जैक रसेल ने पहली पारी में 124 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। गांगुली ने आगे चलकर भारत के लिए 113 टेस्ट खेले। उन्होंने 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए। इनमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
द्रविड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू करते हुए पहली पारी में ही शानदार 95 रन बनाए थे, जिसमें छह चौके शामिल थे, लेकिन उनकी किस्मत उनके साथ नहीं थी। इस मैच में द्रविड़ 95 रन पर आउट हो गए थे, जब सभी को लग रहा था कि उनका शतक तय है। हालांकि, इसके बाद द्रविड़ ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक लेकर गए। वह भारत के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 163 टेस्ट में 52.63 की औसत से 13265 रन बनाए। इनमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।
2011 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली को भारत की टेस्ट टीम में भी मौका दिया गया था और कोहली पहले मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर अपना पहला टेस्ट खेलते हुए विराट ने चार और 15 रन की पारी खेली थी। तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स ने उन्हें दोनों पारियों में आउट किया था। हालांकि, 14 साल बाद विराट देश के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इसी साल 12 मई को टेस्ट को अलविदा कह दिया था। 123 मैचों में उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इनमें 30 शतक और 31 शतक शामिल हैं।