{"_id":"6023a8f9efe28a47c249626a","slug":"india-vs-england-will-use-player-feedback-to-improve-quality-of-the-balls-says-director-sg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर उठाए थे सवाल, अब SG की ओर से आया पहला बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर उठाए थे सवाल, अब SG की ओर से आया पहला बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन से सहमति जताते हुए कहा था कि पहले टेस्ट में वह एसजी गेंदों की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं। अब बॉल निर्माता कंपनी के ओर से सफाई भी आई है। दरअसल, भारतीय गेंदबाज चेन्नई में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में गेंद की हालत से खुश नहीं थे और इसे बदलने के उनके अनुरोध को मैदानी अंपायरों नितिन मेनन और अनिल चौधरी ने नहीं माना था।
2 of 4
इशांत शर्मा
- फोटो : पीटीआई
टेस्ट मुकाबलों में गेंद कम से कम 80 ओवर तक अपनी गुणवत्ता नहीं खोने वाली होनी चाहिए, लेकिन मुकाबले में इस्तेमाल की गई एसजी बॉल 60 ओवर के बाद पूरी तरह खराब हो रही थी। ऐसी खबरें थी कि मेरठ की सांसपारेल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) ने सीरीज के लिए नई गेंद बनाई है जो गहरे रंग की है और जिससे सीम अधिक मिलेगा, लेकिन गेंदबाजों को गेंद की गुणवत्ता में कमी लगने के बाद कंपनी के पारस आनंद ने मीडिया से बात की है।
3 of 4
पारस आनंद की माने तो खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया के आधार पर गेंद की गुणवत्ता सुधारने की ओर काम किया जाएगा। अश्विन के बयान पर जवाब देते हुए पारस कहते हैं, 'मैंने खुद कभी बॉल की यह दुर्दशा नहीं देखी थी, यह पिच की वजह से हो सकता है। मैं चेन्नई में नहीं था, मैंने टीवी से ही पिच देखा, मुझे नहीं पता ट्रैक कितना कठोर था। हालांकि 300 विकेट लेने के बाद इशांत ने भी कहा था कि वो पिच नहीं बल्कि सड़क पर गेंदबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुलाबी गेंद और कोलकाता टेस्ट
- फोटो : ट्विटर
पारस ने यह भी साफ किया कि मैच में इस्तेमाल की गई गेंद वो नई बॉल नहीं थी, जिसे तैयार किया गया। यह पुरानी ही गेंद है, जिसे पिछले दो साल से भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। अहमदाबाद में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा, इसके लिए एसजी की पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले नवंबर 2019 में भी भारत में एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा चुका है, तब भारत ने बांग्लादेश को मात दी थी। उस समय गेंद ने काफी अच्छा खेल दिखाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।