{"_id":"5dc3f1048ebc3e5b7406307c","slug":"indvban-rohit-sharma-become-first-indian-male-cricketer-to-play-100-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने ठोका 'शतक', बने यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने ठोका 'शतक', बने यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने 'शतक' जड़ दिया। खास बात यह रही कि इस 'सैकड़े' के लिए रोहित ने बल्ला तक नहीं उठाया। दरअसल, राजकोट में टॉस के लिए उतरते ही रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के पास सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है। मलिक ने विश्व क्रिकेट में 111 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। रोहित टी-20 मुकाबलों में 2452 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 136.67 का रहा है, जिसमें चार शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
3 of 4
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस सूची में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर है। कोहली ने टी-20 मुकाबलों में अब तक 2450 रन बनाए हैं। पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया पर टी-20 सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
उम्मीद होगी कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाकर न सिर्फ सीरीज 1-1 से बराबर करेंगे बल्कि अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच को भी यादगार बनाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।