बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: धर्मशाला में बूंदा-बांदी का दौर जारी, पहले टी-20 मैच पर काले बादल का साया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Sep 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Rain forecast during first T-20, Weather report of Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 खटाई में पड़ता दिख रहा है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले में बारिश का साया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को धर्मशाला में तेज बारिश की संभावना है, जाहिर है इससे मैच प्रभावित हो सकता है।


 

Trending Videos
INDvSA: Rain forecast during first T-20, Weather report of Dharamshala
बारिश के बीच मैदान का जायजा लेते विराट कोहली - फोटो : social Media

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के ग्राउंड स्टाफ को मैच आयोजित कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं धर्मशाला के लिए कहा जाता है कि एक बार वहां बारिश शुरू होती है तो ये सिलसिला लगातार जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Rain forecast during first T-20, Weather report of Dharamshala
धर्मशाला - फोटो : पीटीआई

खराब मौसम की आशंका के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ग्राउंड स्टाफ भी अपने साजो-सामान के साथ यहां तैयारियां कर रहा है, लेकिन सबकुछ 15 सितंबर को मैच वाले दिन मौसम पर निर्भर करेगा। मैच से एक दिन पहले भी टीमों ने इनडोर प्रैक्टिस ही की।

INDvSA: Rain forecast during first T-20, Weather report of Dharamshala
धर्माशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा परिस्थितियों में विकेट गेंदबाजों के अनुकूल है क्योंकि मौसम में नमी है और हवाएं भी चल रही है। आमतौर पर धर्मशाला का मौसम ठंडा ही रहता है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी-पूरी संभवना है, लेकिन यहां का विकेट टी-20 मुकाबले के मद्देनजर तैयार किया गया है ऐसे में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
INDvSA: Rain forecast during first T-20, Weather report of Dharamshala
धर्मशाला - फोटो : पीटीआई

फिलहाल मौसम को देखते हुए यहां ग्राउंड स्टाफ ने पूरा मैदान कवर्स से ढंका हुआ है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी 20 मैच के बाद दूसरा मैच 18 सितंबर को चंडीगढ में और फिर सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed