Mumbai Indians need 167 runs in 12.1 remaining overs
{"_id":"5d0a17118ebc3e11037ae99e","slug":"injured-shikhar-dhawan-rules-out-of-world-cup-2019-rishabh-pant-will-replace-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोटिल शिखर धवन विश्व कप 2019 से बाहर, ऋषभ पंत लेंगे जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल शिखर धवन विश्व कप 2019 से बाहर, ऋषभ पंत लेंगे जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
Link Copied
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने एक हफ्ते तक धवन को अपनी निगरानी में रखने के बाद यह फैसला लिया है।
अब कवर्स के तौर पर इंग्लैंड भेजे गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनकी जगह लेंगे। 9 जून को ओवल में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की धुआंधार पारी के दौरान 'गब्बर' अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे थे। रिपोर्ट में इस खब्बू बल्लेबाज का बायां अंगूठा फ्रैक्चर पाया गया।
धवन टीम के लिए कितने अहम हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। शायद यही वजह थी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें चोट से उबरने का पूरा वक्त देना चाहता था। हालांकि एहतियान ऋषभ पंत भारत से स्टैंडबाय पर बुला लिए गए थे।
Trending Videos
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला अगला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। मगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में मौजूद दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (57) ने रोहित (140) के साथ शानदार 136 रन की साझेदारी कर ओपनिंग की पहले को सुलझा लिया था। यही कारण है कि एक सलामी बल्लेबाज के स्थानापन्न के तौर पर पंत जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : social media
आईसीसी टूर्नामेंट्स में धवन का खेल हर विपक्षी के लिए चिंता का सबब होता है। विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 3-3 शतक लगा चुके गब्बर का विश्व कप से बाहर होना भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं। धवन-रोहित की ओपनिंग जोड़ी के बाद तीसरे क्रम पर विराट कोहली इस टीम की बल्लेबाजी क्रम की असल जान थे।
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : social Media
चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने के बावजूद धवन ने हिम्मत नहीं हारी थी। सोशल मीडिया पर टूटे अंगूठे के साथ जिम में पसीना बहाते उनके वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए थे। खुद शिखर ने राहत इंदौरी के एक शेर से अपनी जीवटता का परिचय देते हुए वीडियो-फोटो पोस्ट किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत करने वाले भारतीय दल ने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा। भले ही न्यूजीलैंड से होने वाला तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। मगर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोते हुए अब टीम इंडिया शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पांचवें मैच के लिए तैयार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।