{"_id":"5aeabd064f1c1b9f098b7d3b","slug":"ipl-2018-ms-dhonis-turn-around-very-dangerous-and-i-am-pleasantly-surprised-says-aakash-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 में धोनी के खतरनाक अंदाज देख चौंका यह पूर्व क्रिकेटर, बोला- मैं हैरान हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 में धोनी के खतरनाक अंदाज देख चौंका यह पूर्व क्रिकेटर, बोला- मैं हैरान हूं
Thu, 03 May 2018 09:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 में महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक शानदार खेल दिखाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के इस अगुवा ने जिस तरह हर बुरी स्थिति से टीम को निकाला उसी का नतीजा है कि CSK अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। गुरुवार को इस टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले कप्तान धोनी के बारे में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर ने बड़ा बयान दिया है।
2 of 4
- फोटो : IPL
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है और जिस तरह से उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं वह हैरतअंगेज है। चोपड़ा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सीएसके ऐसी टीम है जो केवल पांच बल्लेबाजों के साथ खेल रही है लेकिन फिर भी वह दस में से नौ बार 200 रन का स्कोर बना सकती है। इसलिए आईपीएल में अभी उसकी बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है।
3 of 4
चेन्नई अभी अंकतालिका में शीर्ष पर है। उसका शीर्ष और मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, कप्तान धोनी और ड्वेन ब्रावो ने जरूरत पड़ने पर रन बनाए हैं।
चोपड़ा ने कहा कि धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं उससे वह वास्तव में हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य है। अगर आप यह सवाल एक साल पहले मुझसे करते तो मैं कहता कि वह अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। वह क्रीज पर पांव जमाने में बहुत अधिक समय ले रहे थे और लग रहा था कि टी 20 प्रारूप अब उनके अनुकूल नहीं रहा क्योंकि उन्होंने 25 साल की उम्र में जो किया जो 35 साल की उम्र में नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया और लग रहा है कि दूसरी बयार पहली से भी दमदार है। यह वास्तव में हैरतअंगेज है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।