{"_id":"5aeae6ff4f1c1b84098b7fcc","slug":"dinesh-karthik-hardik-pandya-named-in-icc-rest-of-the-world-xi-against-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये दो भारतीय खिलाड़ी होंगे विश्व एकादश टीम का हिस्सा, लॉर्डस में इस टीम के खिलाफ होना है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये दो भारतीय खिलाड़ी होंगे विश्व एकादश टीम का हिस्सा, लॉर्डस में इस टीम के खिलाफ होना है मैच
Thu, 03 May 2018 09:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक चैरिटी टी-20 मैच में वर्ल्ड इलेवन की ओर से मैदान में अपना जलवा दिखाएंगे। मैच का आयोजन आईपीएल के ठीक बाद यानी 31 मई को 'क्रिकेट का मक्का' कहलाए जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। वर्ल्ड इलेवन की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच को खेलेगी। इसकी जानकारी बीते बुधवार को बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने दी थी। आज ICC की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन विश्व एकादश टीम के कप्तान होंगे। विश्व एकादश में दो भारतीय खिलाड़ियों दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के अलावा शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल (बांग्लादेश), थिसारा परेरा (श्रीलंका), राशिद खान (अफगानिस्तान) इस टीम के दूसरे सदस्य होंगे। वर्ल्ड इलेवन के बाकी खिलाड़ियों की सूची भी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
ICYMI, three more star names joined the ICC World XI for #CricketRelief to face West Indies at Lord's on 31st May to raise money to restore stadiums following hurricane damage - get your tickets now!
इस मैच के आयोजन का मकसद एंगुइला के रोलैंड वेबस्टर पार्क, एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम और डोमिनिका के विंस्डर पार्क स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए फंड जुटाना है। यह सभी स्टेडियम इरमा और मारिया तूफानों में क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या की गिनती टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ियों में होती है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के बूते फटाफट फॉरमेट में अपनी जगह पक्की कर रखी है। 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी शैली में कुछ समय से अद्भुत बदलाव देखने को मिला। मार्च में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर लगाए छक्के के चलते ही भारत वह टूर्नामेंट जीतने में कामयाब हो पाया था।
विज्ञापन
5 of 5
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड खेल के बूते ही उनकी तुलना महान कप्तान कपिल देव से की जाती है। बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने वाले पांड्या आईपील में मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर इस चैरिटी टी-20 लीग के लिए वेस्टइंडीज के 13 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। कैरेबिरयाई टीम में सुनील नरेन, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे जो टी20 क्रिकेट में अपने धाकड़ खेल के लिए जाने जाते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।