Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2021, MI vs CSK Photos: Chennai Super Kings defeats Mumbai Indians; Suresh Raina bat broken | Sakshi Dhoni Ambati Rayudu Pollard Bravo
{"_id":"61478144d362fd7ce222a26d","slug":"ipl-2021-mi-vs-csk-photos-chennai-super-kings-defeats-mumbai-indians-suresh-raina-bat-broken-sakshi-dhoni-ambati-rayudu-pollard-bravo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 PHOTOS में MI vs CSK: बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रैना का बल्ला टूटा, ब्रावो ने खेली ब्रेव पारी; मैच देखने पहुंचे विवेक ओबेरॉय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
15 PHOTOS में MI vs CSK: बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रैना का बल्ला टूटा, ब्रावो ने खेली ब्रेव पारी; मैच देखने पहुंचे विवेक ओबेरॉय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:00 AM IST
सार
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, रैना की पत्नी प्रियंक चौधरी और उनकी बेटी भी मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई के लिए 100वां मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी दर्शकों के स्टैंड में नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 15
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। वे 58 गेंदों पर 88 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने आठ गेंदों पर 23 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।
चेन्नई की पारी के दौरान सुरेश रैना का बल्ला भी टूट गया। मैच के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर वह बड़ा शॉट लगाना चाह रहे थे। हालांकि, गेंद उनके बैट के किनारे पर लगी और इससे बल्ला उखड़ गया। गेंद हवा में गई और राहुल चाहर ने उनका कैच पकड़ा। रैना 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सीएसके के लिए आखिरी कुछ ओवर्स में ब्रावो ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सीएसके का स्कोर 140 के पार पहुंचाया।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी मुंबई को समर्थन करने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे।वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी और उनकी बेटी भी मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई के लिए 100वां मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी दर्शकों के स्टैंड में नजर आईं।
अभिनेता विवेक ओबरॉय भी दुबई पहुंचे थे। इस दौेरान उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी।
3 of 15
गांगुली और जय शाह।
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी स्टेडियम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
मैच के दौरान मौजूद दर्शक।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2019 के बाद पहली बार दर्शक लीग का मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे थे। कोरोना की वजह से पि्छले साल और इस साल पहले फेज में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी।
विज्ञापन
5 of 15
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ की यह पारी चेन्नई के लिए बहुत अहम समय पर देखने को मिली। आईपीएल में यह उनका छठा और यूएई में लगातार चौथा अर्धशतक रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।