फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Virat Kohli Special Gesture For Wife Anushka Sharma Leaves Her Blushing; Watch Video

IPL 2023: RCB की जीत के बाद विराट ने इस तरह पत्नी के लिए जताया प्यार, ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन, देखें VIDEO

Sun, 16 Apr 2023 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Apr 2023 03:15 PM IST
सार

मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोहली अनुष्का की तरफ हाथों से कुछ इशारा कर रहे हैं। इसके बाद कैमरा स्टैंड में मौजूद अनुष्का की ओर घूमता है वह मुस्कुराती हुई दिखती हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Virat Kohli Special Gesture For Wife Anushka Sharma Leaves Her Blushing; Watch Video
अनुष्का शर्मा आरसीबी बनाम दिल्ली मैच देखने पहुंची थीं - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले को आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम किया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। मैच के बाद कोहली बेहद खुश नजर आए थे और उन्होंने पत्नी अनुष्का के लिए रोमांटिक मूव भी किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोहली अनुष्का की तरफ हाथों से कुछ इशारा कर रहे हैं। इसके बाद कैमरा स्टैंड में मौजूद अनुष्का की ओर घूमता है वह मुस्कुराती हुई दिखती हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद अनुष्का उनके साथ जश्न भी मनाती दिखीं। इस कपल के सेलिब्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने मैच के दौरान के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Akshita🤍 (@anushkasharma5021)

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो आईपीएल 2023 के 20वें मैच में दिल्ली की टीम को बैंगलोर के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार है। वहीं, आरसीबी की टीम को दूसरी जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली की टीम आखिरी स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम जल्द ही जीत की पटरी पर लौटना होगा। 

इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी और मैच 23 से हार गई। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए मनीष पांडे ने अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed