{"_id":"6649e119a8b58984580e4f75","slug":"ipl-2024-rohit-sharma-slammed-ipl-2024-broadcaster-star-sports-for-recording-his-private-conversation-2024-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को...', निजी वीडियो चलाने पर चैनल पर भड़के रोहित शर्मा, लगाई लताड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को...', निजी वीडियो चलाने पर चैनल पर भड़के रोहित शर्मा, लगाई लताड़
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। रोहित ने खुलासा किया कि उनके विनम्र अनुरोधों के बावजूद ब्रॉडकास्टर ने उनके और टीम के साथियों और सहयोगियों के साथ उनके व्यक्तिगत चैट के ऑडियो और फुटेज को साझा करना जारी रखा। रोहित ने कहा कि ऐसे मामलों में खुद की समझ प्रबल होनी चाहिए। हालांकि, इसके बावजूद आईपीएल ब्रॉडकास्टर ने क्रिकेटरों की गोपनीयता का उल्लंघन करना जारी रखा ताकि कुछ ज्यादा व्यूअरशिप और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिल सके।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना करते हुए लिखा- क्रिकेटरों के जीवन में इतना दखल होने लग गया है कि कैमरे अब ट्रेनिंग सेशन या मैच के दौरान अपने दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ निजी बातचीत या फिर हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड करने लगे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत रिकॉर्ड नहीं करने के लिए कहने के बावजूद उन्होंने इसे रिकॉर्ड किया और ऑन एयर भी किया था। यह गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेंट और व्यूज और एंगेजमेंट पर ध्यान देने के चक्कर में एक दिन फैंस, क्रिकेटर्स और क्रिकेट का भरोसा टूट जाएगा। थोड़ी समझदारी से काम करें। अपनी समझ का दायरा बढ़ाएं।
The lives of cricketers have become so intrusive that cameras are now recording every step and conversation we are having in privacy with our friends and colleagues, at training or on match days.
Despite asking Star Sports to not record my conversation, it was and was also then…
रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह बात कही है। इसके अलावा कुछ दिन पहले रोहित को ब्रॉडकास्टर के कैमरामैन से धवल कुलकर्णी के साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड करते समय ऑडियो को हटाने का विनम्र अनुरोध करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा था- भाई ऑडियो बंद करो। एक ऑडियो ने मेरे लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 कठिन रहा। टीम अंक तालिका में 10वें स्थान यानी सबसे नीचे रही। मुंबई फ्रेंचाइजी ने सीजन शुरू होने से पहले रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। हालांकि, हार्दिक के लिए मुंबई के कप्तान के तौर पर पहला सीजन अच्छा नहीं रहा। अगले साल मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि रोहित मुंबई की फ्रेंचाइजी में रुकते हैं या फिर ऑक्शन में उन्हें दूसरी टीम खरीदती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।