{"_id":"65e594808ae6f4caf800c884","slug":"ipl-2024-sanju-samson-again-won-the-hearts-of-fans-fulfilled-the-dream-of-a-disabled-child-watch-video-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: संजू सैमसन ने फिर जीता फैंस का दिल, दिव्यांग बच्चे का यह सपना पूरा किया, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: संजू सैमसन ने फिर जीता फैंस का दिल, दिव्यांग बच्चे का यह सपना पूरा किया, देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:59 PM IST
सार
सैमसन आईपीएल 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। राजस्थान की टीम 24 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
1 of 4
सैमसन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संजू सैमसन भले ही क्रिकेट एक्शन से पिछले काफी समय से दूर हों, लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर भी वह ट्रेंड करते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसने फैंस का दिल फिर से जीत लिया है। सैमसन ने केरल लौटने पर एक दिव्यांग बच्चे से किया वादा निभाया। सैमसन ने किसी भारतीय क्रिकेटर से मिलने के लड़के के सपने को पूरा करने की गारंटी दी थी। सैमसन उस बच्चे से न केवल मिले बल्कि उसके साथ क्रिकेट खेलने का लुत्फ भी उठाया। सैमसन की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद देश के कई हिस्सों से संजू को तारीफ और शुभकामनाएं मिलीं हैं।
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) March 3, 2024
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन आईपीएल 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। राजस्थान की टीम 24 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सैमसन ने पिछले महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। उससे पहले वह रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेल रहे थे। उन्होंने केरल के नॉकआउट राउंड से बाहर होने से पहले पांच पारियों में एक अर्धशतक लगाया था। इससे पहले, सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 में खाता नहीं खोला था। हालांकि, दिसंबर में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 108 रन की पारी खेली जिसे भारत ने 78 रन से जीता था।
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची के ग्रेड सी में शामिल 11 खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें सालाना एक करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही है। सैमसन लंबे समय से टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा रहे हैं, फिर भी उनका प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है और इस वजह से वह कई बार टीम से ड्रॉप भी होते रहे हैं। उन्हें 2022 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप, दोनों में टीम में नहीं शामिल किया गया था। इस साल भी टी20 विश्व कप खेला जाना है और एक मई तक टीम की घोषणा होने की उम्मीद है। आईपीएल 2024 में सैमसन के प्रदर्शन पर सबकुछ निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI/X
पिछले सीजन राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी और पांचवें स्थान पर रही थी। वहीं, 2022 में टीम फाइनल में पहुंची थी। इस साल सैमसन को बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। उन्होंने कहा, 'टीम में हर किसी के साथ मेरा अलग समीकरण है। जोस बटलर के साथ बड़े भाई जैसा रिश्ता है, ऐसा ही अश्विन के साथ है। हेटमायर के साथ वह एक दोस्त की तरह व्यवहार करता हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि हमारी अपनी टीम में अच्छी बॉन्डिंग है। जब आप हर खिलाड़ी के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा उनके साथ किया जाना चाहिए, तो सब कुछ बहुत सामान्य हो जाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।