{"_id":"68397d02d62c6c33d6088673","slug":"ipl-2025-final-kohli-will-play-a-big-role-in-the-final-ab-de-villiers-predicts-says-forget-the-past-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Final: 'फाइनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे कोहली...', डिविलियर्स की भविष्यवाणी, कहा- अतीत को भूल जाते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025 Final: 'फाइनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे कोहली...', डिविलियर्स की भविष्यवाणी, कहा- अतीत को भूल जाते हैं
Fri, 30 May 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 May 2025 03:10 PM IST
सार
मौजूदा सत्र में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल कोहली इस एकतरफा मैच में बल्ले से महज 12 रन का योगदान ही दे सके। आरसीबी के उनके पूर्व साथी डिविलियर्स को हालांकि भरोसा है कि यह भारतीय सुपरस्टार तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मुकाबले में धमाल मचाएगा।
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाइनल में पहुंचने से एबी डिविलियर्स बेहद खुश हैं। उन्होंने विराट कोहली और इस टीम की जमकर तारीफ की है। आरसीबी ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को क्वालिफायर एक में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज डिविलियर्स का मानना है कि टीम मैन कोहली फाइनल में बड़ी भूमिका निभाते हुए आरसीबी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में अपना पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
कोहली क्वालिफायर-1 में 12 रन ही बना सके
मौजूदा सत्र में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल कोहली इस एकतरफा मैच में बल्ले से महज 12 रन का योगदान ही दे सके। आरसीबी के उनके पूर्व साथी डिविलियर्स को हालांकि भरोसा है कि यह भारतीय सुपरस्टार तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मुकाबले में धमाल मचाएगा। डिविलियर्स ने कहा, 'इस मैच से पहले जब वह बस से उतरे थे तब मैंने उन्हें स्क्रीन पर देखा था। उस समय उनका बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक दिख रहा था। यह कुछ ऐसा है जिसके हम आदी हो गए हैं। वह इस मैच में रन नहीं बना पाए, लेकिन फिर भी हमने उन्हें अंत तक बल्लेबाजों के साथ जश्न मनाते हुए देखा।'

एबी डिविलियर्स-विराट कोहली
- फोटो : ICC
डिविलियर्स ने कोहली को लेकर कही यह बात
उन्होंने कहा, 'वह पूरी तरह से टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी है। उनके खेल में एकाग्रता दिख रही थी। जाहिर है काम अभी पूरा नहीं हुआ है और मैं उसे खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वह फाइनल में दमदार प्रदर्शन करेगा।' आरसीबी 2008 में आठ फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल की शुरुआत से इसमें खेलने वाली टीमों में से एक है। यह टीम अतीत में तीन मौकों पर फाइनल में पहुंचने के बावजूद कभी खिताब नहीं जीत पाई।

'अतीत को भूल जाते हैं, वर्तमान पर ध्यान देते हैं'
डिविलियर्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस टीम के पास 2011 खिताब जीतने का एक बहुत अच्छा मौका था। हर कोई 2016 सत्र के बारे में बात करता है, लेकिन चलो अतीत को भूल जाते हैं। आरसीबी अब कहां है? एक और फाइनल में ( 2025)। यह जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक करीब है। उम्मीद है कि तीन जून को मैच के छोटे छोटे लम्हें आरसीबी के पक्ष में जायेंगे। मुझे नीलामी के समय ही लगा था कि आरसीबी ने इस साल सही संतुलन बनाया है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी विविधता है।'