सब्सक्राइब करें

जसप्रीत बुमराह ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 24 Aug 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah create history fastest Indian pacer to 50 Test wickets
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहद खास उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने डेरेन ब्रावो का विकेट हासिल करते ही यह मुकाम अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज किए।



Jasprit Bumrah create history fastest Indian pacer to 50 Test wickets
जसप्रीत बुमराह - फोटो : file photo

25 वर्षीय डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के 11वें मैच में ही इस मुकाम को हासिल किया। बुमराह से पहले मोहम्मद शमी और वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ दिया है।

Jasprit Bumrah create history fastest Indian pacer to 50 Test wickets
जसप्रीत बुमराह - फोटो : file photo

दोनों गेंदबाजों (वेंकटेश और शमी) ने 13वें टेस्ट मैच में सबसे तेज 50 विकेट लेने का कमाल किया था, लेकिन बुमराह ने इन दोनों को पछाड़ते हुए सिर्फ 11 मैच में 50 टेस्ट विकेट लेकर कामयाबी की नई इबारत लिख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah create history fastest Indian pacer to 50 Test wickets
jasprit bumrah, virat kohli - फोटो : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट की 2465वीं गेंद पर 50वां विकेट लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम पर था। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 50वां विकेट 2597वें गेंद पर ली थी।
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah create history fastest Indian pacer to 50 Test wickets
जसप्रीत बुमराह - फोटो : file photo

बता दें कि भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज आर अश्विन हैं। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 9वें मैच में ही ये कमाल किया था। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने ये सफलता 10वें टेस्ट मैच में हासिल की थी। वहीं, जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 11वें मैच में ये कमाल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed