{"_id":"5ec409618ebc3e9c9a5fc65e","slug":"mayank-agarwal-recalls-how-rahul-dravid-encourages-him-while-waiting-for-his-test-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम में न चुने जाने से निराश थे मयंक अग्रवाल, राहुल द्रविड़ की इस बात ने बना दिया करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में न चुने जाने से निराश थे मयंक अग्रवाल, राहुल द्रविड़ की इस बात ने बना दिया करियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 May 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़ और मयंक अग्रवाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय तक इंतजार के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले मयंक अग्रवाल ने कहा कि महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बातों ने नकारात्मक विचारों को उनके जेहन में फटकने भी नहीं दिया।
2 of 4
मयंक अग्रवाल
- फोटो : ट्विटर
मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 की सीरीज में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर संजय मांजरेकर को एक वीडियोकास्ट में कहा, 'मैं रन बना रहा था। रणजी सत्र और भारत-ए के लिए भी काफी रन बनाए थे। मैंने राहुल भाई से बात की। मैंने बताया कि टीम में नहीं चुने जाने से निराश हो रहा हूं।’
3 of 4
उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छे से याद है कि राहुल भाई ने कहा था कि मयंक ये चीजें तुम्हारे हाथ में नहीं हैं। तुमने मेहनत की और यहां तक पहुंचे। चयन तुम्हारे हाथ में नहीं है। मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं। ये बातें सैद्धांतिक रूप से समझ में तो आती हैं, लेकिन व्यावहारिक तौर पर इन्हें समझना मुश्किल होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मयंक ने कहा, ‘उन्होंने कहा था कि आने वाला समय पिछले से अलग नहीं होगा। अगर नकारात्मक सोच के साथ खेलोगे तो नुकसान तुम्हारा ही होगा। मुझे अभी भी उनकी बात याद है जो मेरे लिए प्रेरणा बनी।’ मयंक ने कहा, ‘जब मैं टीम में चुना गया तो इतना खुश था। मैंने उन्हें फोन करके धन्यवाद दिया।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।