{"_id":"6448f0b3d5474897d60a1529","slug":"on-virat-kohli-anushka-sharma-faf-du-plessis-fresh-lime-soda-photo-fans-see-rahul-dravid-ipl-2023-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: विराट-अनुष्का और डुप्लेसिस की दोस्ती के बीच आई 'दीवार'! RCB की तस्वीर क्यों आई सुर्खियों में, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: विराट-अनुष्का और डुप्लेसिस की दोस्ती के बीच आई 'दीवार'! RCB की तस्वीर क्यों आई सुर्खियों में, जानें
Wed, 26 Apr 2023 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
इस तस्वीर में विराट फनी पोज में दिख रहे हैं, जबकि अनुष्का सीरियस लुक में हैं। डुप्लेसिस जो कि इस कपल के पीछे खड़े हैं, उन्होंने फंकी पोज बनाया है। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- टीम ग्रीन।
विज्ञापन
इस तस्वीर में तीनों पोज में फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। टीम ने अब तक अपने सात में से चार मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। आरसीबी ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। इन दोनों मैचों में जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ एक तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन
इस तस्वीर में विराट फनी पोज में दिख रहे हैं, जबकि अनुष्का सीरियस लुक में हैं। डुप्लेसिस जो कि इस कपल के पीछे खड़े हैं, उन्होंने फंकी पोज बनाया है। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- टीम ग्रीन। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वहीं, डुप्लेसिस ने इसे रीपोस्ट किया और लिखा- हमें क्या कहते हैं? उन्होंने अनुष्का को भी टैग किया।
The coolest band in the IPL: Fresh Lime Soda 😉😆😎#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 pic.twitter.com/NQYpHXnepi
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 25, 2023
— Sayana Mk (@sayana_mk) April 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर अनुष्का ने रिप्लाई किया- बैंड का नाम- फ्रेश लाइम सोडा। इसके बाद आरसीबी ने भी इस तस्वीर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा- आईपीएल की कूलेस्ट बैंड- फ्रेश लाइम सोडा। आरसीबी के फैंस इस चैट को खूब वायरल कर रहे हैं, लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस तस्वीर में एक नई खोज की। दरअसल, इस तस्वीर में बैकग्राउंड में राहुल द्रविड़ भी एक टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस ने इस तस्वीर को और वायरल कर दिया।
दरअसल, हाल ही में बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में भारतीय टीम के हेड कोच द्रविड़ भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में नजर आए थे। हालांकि, तब वे राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। यह तस्वीर उस मैच के बाद की मानी जा रही है। यानी द्रविड़ भी आरसीबी के होटल किसी से मिलने पहुंचे थे। फैंस ने विराट, अनुष्का और डुप्लेसिस को चेतावनी देते हुए कहा- दीवार से सावधान रहें। कुछ फैंस को तो यकीन नहीं हुआ कि द्रविड़ वहां कैसे और क्यों हैं।
I'm Rahul Dravid in this photo.
— Tejesh R. Salian (@tejrsalian) April 25, 2023
Be careful of the wall.
— Naveen (@_naveenish) April 25, 2023
Legend in the background🙏🏼🙏🏼.
— N$ 🍥 (@nav1n0x) April 25, 2023
I can see Rahul Dravid in the background
— Kushal kalagond (@kushal_kalagond) April 25, 2023
Did anyone notice rahul dravid in the back?
— akash Lal (@thebeardguy17) April 25, 2023
आरसीबी ने इस साल आईपीएल का अंदाज शानदार अंदाज में किया था, जब उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहले ही मैच में आठ विकेट से हराया था। इसके बाद टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन अगले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने हार नहीं मानी और पंजाब किंग्स और राजस्थान को लगातार दो मैचों में हराया। आज बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।