Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा खेल जगत, गंभीर से लेकर रोहित और जय शाह तक ने दी शुभकामनाएं
भारतीय खेल जगत ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव से लेकर मनु भाकर और बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
विस्तार
अपनी कप्तानी में भारत को 2024 टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उनके हेल्मेट पर तिरंगा दिख रहा है। वहीं, गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए - भारतीय!
We have one Constitution. We should also have just one identity - INDIAN! #HappyRepublicDay pic.twitter.com/HjRxXgIpzS
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 26, 2026
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए उस संविधान का जश्न मनाएं जो भारत को एक मजबूत और अधिक लचीला राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर करता है।' दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने लिखा, आज और हर दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। जय हिंद। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।