सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Only 98 Runs Away From Joining Sachin, Kohli & Dravid in 20,000-Run Elite Club

IND vs SA 1st ODI: इस रिकॉर्ड से बस 98 रन दूर हैं रोहित शर्मा, सचिन-कोहली-द्रविड़ की खास लिस्ट में होंगे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Nov 2025 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर लौटेंगे। यह मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

Rohit Sharma Only 98 Runs Away From Joining Sachin, Kohli & Dravid in 20,000-Run Elite Club
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। रोहित जल्द ही उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। इस उपलब्धि को भारत में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाजों- सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ही छुआ है।
Trending Videos

केवल 98 रन की दूरी
रोहित शर्मा के नाम अब तक सभी प्रारूपों में कुल 19,902 रन दर्ज हैं, और वह इस उपलब्धि से सिर्फ 98 रन दूर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 502 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में हिटमैन के नाम 4,301 रन और वनडे में 11,370 रन हैं। टेस्ट में रोहित संन्यास ले चुके हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिटमैन ने 4,231 रन बनाए। टी20आई से भी रोहित ने संन्यास ले लिया है। रोहित अब सिर्फ एक प्रारूप यानी वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज होगी निर्णायक
रोहित शर्मा 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर लौटेंगे। यह मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन न सिर्फ उनकी आने वाली बैटिंग रिद्म के लिए अहम होगा, बल्कि उनके करियर के इस ऐतिहासिक माइलस्टोन को भी निर्धारित करेगा। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार फॉर्म में दिखे थे, जहां उन्होंने सिडनी में 121 रनों* की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

सर्वकालिक भारतीय स्कोरर्स में आगे कौन?
भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 34,357 रन दर्ज हैं। उनके बाद विराट कोहली (27,673) और फिर राहुल द्रविड़ (24,064) का नंबर आता है। अब रोहित इस लिस्ट में चौथे भारतीय खिलाड़ी बनने से बस एक शतक से भी कम दूर हैं।

विराट कोहली भी करेंगे वापसी
रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वापसी करेंगे। भारत अपने पिछली घरेलू सीरीज में 2-0 की हार के बाद इस दौरे में अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed