{"_id":"5ffc6de38ebc3e33bf2f5c61","slug":"sunil-gavaskar-says-tim-paine-days-as-captain-are-numbered-will-not-be-surprised-if-he-is-sacked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर ने की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की आलोचना, कहा- उनके पास गिनती के दिन बचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर ने की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की आलोचना, कहा- उनके पास गिनती के दिन बचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सोमवार को रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी करने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर उनका आचरण ठीक नहीं था और इससे उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।
2 of 5
टिम पेन और आर अश्विन
- फोटो : social media
गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, 'मुझे नहीं पता, मैं ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन कप्तान के रूप में उनके पास गिनती के दिन बचे है। आप भारतीय टीम को बिना (ज्यादा) विकेट हासिल किए 130 ओवरों तक बल्लेबाजी करने देते है। यह बहुत अच्छा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण है। आप गेंदबाजी में बदलाव, क्षेत्ररक्षकों को सही जगह खड़ा कर परिणाम को बदल सकते थे।'
3 of 5
टिम पेन
- फोटो : social media
गावस्कर ने कहा, 'टिम पेन अपने क्षेत्ररक्षकों और गेंदबाजी में बदलाव करने के बजाय बल्लेबाज से बात करने में अधिक दिलचस्पी ले रहे थे। श्रृंखला के खत्म होने के बाद अगर ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी में कोई बदलाव होता है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गावस्कर
गावस्कर ने कहा, 'आप आसान कैच छोड़ रहे है। दो बार गेंद ने ऋषभ पंत के बल्ले का बाहरी किनारा लिया, वह मुश्किल कैच नहीं था। विहारी के कैच को वह स्लिप के क्षेत्ररक्षक के पास जाने दे सकते थे।' पेन ने इस मैच में तीन कैच टपकाए। विहारी से पहले उन्होंने ऋषभ पंत को दो बार जीवन दान दिया। पेन ने आखिरी सत्र में हताशा में अश्विन पर छींटाकशी की लेकिन इससे वह अपना ही ध्यान भटका बैठे और विहारी का कैच टपका दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रवि अश्विन और हनुमा विहारी
- फोटो : ट्विटर @ddsportschannel
बता दें कि हनुमान विहारी और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पांचवें दिन चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी टूटने से जीत की उम्मीदें धूमिल और हार का खतरा मंडराने लगा, लेकिन हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने क्रीज पर जो पांव जमाए तो मैच को ड्रॉ करके ही दम लिया। हनुमा और अश्विन ने 256 गेंदों पर 62 रनों की अटूट साझेदारी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।