सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India almost out of World Championship of Legends after 3rd defeat, England won by 23 run, Bopara century

IND vs ENG: लीजेंड्स चैंपियनशिप में लगातार तीसरी हार से भारत लगभग बाहर, 23 रन से जीता इंग्लैंड, बोपारा का शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Jul 2025 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 88 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने भी चार विकेट से हराया था। भारत चैंपियंस टीम छह टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे है।

Team India almost out of World Championship of Legends after 3rd defeat, England won by 23 run, Bopara century
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में लगातार तीसरी हार के साथ भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम को रविवार को इंग्लैंड चैंपियंस ने 23 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए जीत के हीरो रवि बोपारा रहे। उन्होंने शतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन ही बना सकी। भारत का इस लीग में आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 29 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ है।
Trending Videos

अंक तालिका का हाल
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 88 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने भी चार विकेट से हराया था। भारत चैंपियंस टीम छह टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसके पास चार मैचों में तीन हार और एक बेनतीजा के साथ एक अंक है। वहीं, इंग्लैंड की टीम पांच मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है। एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम आठ अंक लेकर शीर्ष पर है।

विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स अंक तालिका
टीमें मैच जीत हार टाई बिना परिणाम अंक नेट रन रेट (NRR)
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (Q) 5 4 1 0 0 8 +2.595
पाकिस्तान चैंपियंस (Q) 4 3 0 0 1 7 +1.417
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (Q) 4 2 1 0 1 5 +0.287
इंग्लैंड चैंपियंस 5 1 3 0 1 3 -0.809
वेस्टइंडीज चैंपियंस 4 1 3 0 0 2 -1.974
भारत चैंपियंस 4 0 3 0 1 1 -1.852
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
भारतीय कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी। फिल मस्टर्ड एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इयान बेल और रवि बोपारा ने दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। बेल 39 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोईन अली ने 13 गेंद में एक चौका और चार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। उन्होंने बोपारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। समित पटेल नौ गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बोपारा ने 55 गेंद में आठ चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन की पारी खेली। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि वरुण एरॉन को एक विकेट मिला।

भारत की पारी
224 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। रॉबिन उथप्पा खाता नहीं खोल सके। वहीं, शिखर धवन ने 16 गेंद में 17 रन, अंबाती रायुडू ने 21 गेंद में 28 रन (तीन छक्के) और कप्तान युवराज ने 27 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। स्टुअर्ट बिन्नी ने 13 गेंद में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 35 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं था। यूसुफ पठान का बल्ला एकबार फिर चला और उन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इरफान पठान 10 रन और विनय कुमार खाता खोले बिना आउट हुए। पवन नेगी चार रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से अजमल शहजाद ने चार विकेट लिए। वहीं, स्टुअर्ट मीकर को दो विकेट मिले। बोपारा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed