फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: वतन लौटे नटराजन की रथ पर निकली सवारी, गांव में हुआ जोरदार स्वागत, लहराया तिरंगा

Fri, 22 Jan 2021 10:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
VIDEO Indian pacer T Natarajan returned to the country, received a warm welcome on chariot in the village, waved the tricolor
टी नटराजन - फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और तेज गेंदबाज टी नटराजन गुरुवार को स्वदेश लौट आए। ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले नटराजन का उनके गांव में जोरदार स्वागत हुआ। यहां उनके लिए घोड़े के रथ का इंतजाम किया गया था, जिसमें सवार होकर अपने घर पहुंचे। इस दौरान वो प्रशंसकों की भीड़ से घिरे हुए थे। रथ पर सवार नटराजन तिरंगा लहराते रहे जबकि उनके आसपास में लगातार ढोल-नगाड़े बजते रहे।

VIDEO Indian pacer T Natarajan returned to the country, received a warm welcome on chariot in the village, waved the tricolor
टी नटराजन - फोटो : ट्विटर
नटराजन के स्वागत का यह शानदार वीडियो शेयर करते हुए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'स्वागत नहीं करोगे? यह भारत है. यहां क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है. यह उससे कहीं ज्यादा है. सलेम जिले के चिन्नप्पमपट्टी गांव पहुंचने पर नटराजन का जोरदार स्वागत। क्या कहानी है।'
 
VIDEO Indian pacer T Natarajan returned to the country, received a warm welcome on chariot in the village, waved the tricolor
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

गौरतलब है कि नटराजन को आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन यहां उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने सिर्फ वनडे ही नहीं बल्कि टी-20 और फिर टेस्ट मैच में भी डेब्यू किया। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिसने एक ही दौरे पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO Indian pacer T Natarajan returned to the country, received a warm welcome on chariot in the village, waved the tricolor
टी नटराजन - फोटो : PTI

नटराजन के लिए पिछले कुछ महीने बेहद शानदार गुजरे। आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चोटिल भुवनेश्वर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। यहां इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सीजन 16 मैच खेल और 16 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 60 से अधिक यॉर्कर गेंदें भी फेंकी। आईपीएल के उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर टीम से जोड़ा गया।

विज्ञापन
VIDEO Indian pacer T Natarajan returned to the country, received a warm welcome on chariot in the village, waved the tricolor
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

दौरे के दौरान वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद नटराजन को टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया। उसके बाद उन्हें पहले वनडे के लिए नवदीप सैनी के बैकअप के तौर पर एकदिवसीय टीम में भी जोड़ा गया। उन्होंने तीसरे वनडे में डेब्यू किया और मार्नस लाबुशेन का विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने टी-20 में डेब्यू करते हुए 30 रन देकर तीन विकेट लिए। बाद में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों के चोटिल होने पर उन्हें आखिरी टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed