फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी निकले 'किस्मत के धनी', विकेट में लगी गेंद फिर भी बोल्ड नहीं

Mon, 01 Apr 2019 08:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Apr 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni gets lifeline after bails refuse to fall; Jofra Archer, RR players left stunned

इंडियन टी-20 लीग ने रविवार रात एमएस धोनी के फैंस को एकबार फिर खुश होने का मौका दिया। लंबे समय से खामोश माही का बल्ला राजस्थान के खिलाफ ऐसा चला कि दुनियाभर में शोर मच गया। 35 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी चेन्नई को धोनी ने न सिर्फ संभाला बल्कि बेहतरीन फिनिश कर स्कोर 175/5 पर पहुंचाया। 

VIDEO: MS Dhoni gets lifeline after bails refuse to fall; Jofra Archer, RR players left stunned
46 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी में धोनी के बल्ले से 4 चौके और इतने ही छक्के भी निकले। मगर इस पारी के दौरान धोनी किस्मत के भी धनी निकले। धोनी की किस्मत इतनी अच्छी थी कि जोफ्रा आर्चर की 143 किमी/घंटे की रफ्तार वाली गेंद विकेट पर लगी और फिर भी बेल्स नहीं गिरी।
VIDEO: MS Dhoni gets lifeline after bails refuse to fall; Jofra Archer, RR players left stunned

दरअसल, चेन्नई का छठा ओवर इंग्लिश बॉलर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। छठे ओवर की चौथी गेंद पर धोनी बाल-बाल बचे। आर्चर ने 143 KM/PH की रफतार से गेंद फेंकी और चेन्नई के इस कप्तान ने उसे खेलने की कोशिश की, लेकिन ठीक से प्लेस नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni gets lifeline after bails refuse to fall; Jofra Archer, RR players left stunned

बस फिर क्या था, गेंद नीचे जाकर विकेट से जा लगी। मगर यही किस्मत ने धोनी का साथ देते हुए राजस्थान को दगा दे दिया क्योंकि गिल्लियां गिरी ही नहीं और धोनी आउट होने से बच गए। इस घटना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को काफी हैरान कर दिया। धोनी को मिले जीवनदान का ये वीडियो सच में काफी हैरतअंगेज दिखाई देता है।

नीचे देखिए वीडियो
 



 

विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni gets lifeline after bails refuse to fall; Jofra Archer, RR players left stunned
धोनी-रैना

ये देखकर राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स और स्टीवन स्मिथ बेहद हैरान हुए। धोनी को मिला ये जीवनदान राजस्थान के लिए किसी झटके से कम नहीं था क्योंकि जब ये घटना हुई तब चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे और अगर धोनी भी आउट हो जाते तो चेन्नई बड़ी मुसीबत में पड़ जाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed