{"_id":"68297b8ce9c7fd81f2087ac9","slug":"virat-kohli-county-cricket-will-virat-kohli-play-county-cricket-middlesex-county-cricket-club-shown-interest-ipl-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli County Cricket: क्या काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे विराट कोहली? इस टीम ने दिखाई दिलचस्पी, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli County Cricket: क्या काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे विराट कोहली? इस टीम ने दिखाई दिलचस्पी, कही यह बात
Sun, 18 May 2025 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 May 2025 11:47 AM IST
सार
यह दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अब केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय रूप से शामिल है। हालांकि, वह काउंटी क्रिकेट में खेलने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि उनका एक घर लंदन में भी है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया। उन्होंने 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। 36 साल के कोहली के संन्यास के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई हैं कि वह आगे अपने क्रिकेट करियर को किस प्रकार आगे बढ़ाएंगे। अब इसमें एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। कोहली को इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलने का निमंत्रण मिला है। कोहली ने कभी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है। मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के निदेशक एलन कोलमैन ने हालांकि, अब उनमें रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब के निदेशक का बयान
यह दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अब केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय रूप से शामिल है। हालांकि, वह काउंटी क्रिकेट में खेलने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि उनका एक घर लंदन में भी है। कोलमैन ने अंग्रेजी अखबार 'गार्जियन' से कहा, 'विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं। इसलिए निश्चित रूप से हम उनसे बातचीत करने में रुचि रखते हैं।'

काउंटी टीमें एमसीसी से सहयोग मांग सकती हैं
कोहली इससे पहले 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले सरे के लिए खेलने वाले थे। हालांकि, गर्दन की चोट के कारण उन्होंने इस प्लान को कैंसिल कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन हाल के वर्षों में इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट्स में खेल चुके हैं। डिविलियर्स ने टी20 ब्लास्ट और विलियम्सन ने द हंड्रेड में हिस्सा लिया है। इन दोनों दिग्गजों को साइन करने के लिए टीमों ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ मिलकर सौदे किए। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली को इंग्लैंड लाने के लिए काउंटी टीमें एक बार एमसीसी से सहयोग मांग सकती हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को लगे दो झटके
कोहली ने टेस्ट से संन्यास के बाद आरसीबी के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का लक्ष्य बनाया है। भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से हो रही इस सीरीज के साथ भारतीय टीम के नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो जाएगी। कोहली के अलावा इस महीने रोहित शर्मा ने भी संन्यास लिया था। रोहित और कोहली दोनों ने इंग्लैंड में खूब रन बनाए हैं और ऐसे में उनका संन्यास लेना भारत के लिए घातक साबित हो सकता है। साल 2018 से इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में केवल दो भारतीयों ने 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। ये दोनों बल्लेबाज रोहित और कोहली ही हैं।