फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli should have played Tests for some more time, says Syed Kirmani after retirement

Virat Kohli: 'उन्हें कुछ वक्त तक और टेस्ट खेलना चाहिए था...', इस विश्व कप विजेता खिलाड़ी का कोहली को लेकर बयान

Tue, 13 May 2025 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 May 2025 04:33 PM IST
सार

किरमानी ने कहा, 'विराट खेल में निरंतरता लेकर आए जिसने उन्हें अलग बनाया। वह उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो भारत के लिये खेलने की इच्छा रखते हैं। वह शानदार खिलाड़ी रहे हैं।'

विज्ञापन
Virat Kohli should have played Tests for some more time, says Syed Kirmani after retirement
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी का मानना है कि विराट कोहली के पास अभी भी टेस्ट क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है और उन्हें कुछ समय और खेलना चाहिए था। कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विदा ली जिन्होंने 123 मैचों में 46.85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाए। किरमानी ने कहा, 'उनके भीतर अभी काफी क्रिकेट बाकी है।'
विज्ञापन

Virat Kohli should have played Tests for some more time, says Syed Kirmani after retirement
रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान - फोटो : Amar Ujala
किरमानी ने कहा, 'हर किसी को एक दिन रिटायर होना है, लेकिन उन्हें समय तक और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और भविष्य के लिए शुभकामना देता हूं।' भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने 68 में से 40 टेस्ट में भारत को जीत दिलाई। उन्होंने कहा, 'विराट खेल में निरंतरता लेकर आए जिसने उन्हें अलग बनाया। वह उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो भारत के लिये खेलने की इच्छा रखते हैं। वह शानदार खिलाड़ी रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह रिकॉर्ड के पीछे भागता है। इतना ज्यादा क्रिकेट खेलने से रिकॉर्ड बनते ही हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये उनके लिए मायने रखते हैं। यह फैसला लेते समय उन पर कोई दबाव नहीं रहा होगा। वह संन्यास क्यों ले रहे हैं या क्या खराब फॉर्म में है, ऐसे सवाल मायने नहीं रखते। यह खिलाड़ी का निजी फैसला है।'
विज्ञापन

खिलाड़ियों के सोशल मीडिया के जरिये संन्यास का ऐलान करने के चलन पर उन्होंने कहा, 'इसमें गलत क्या है? प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काफी इस्तेमाल हो रहा है। खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर इसलिए घोषणा करते हैं ताकि पूरी दुनिया को पता चल जाए। इससे मदद ही मिल रही है।'

विराट कोहली ने सोमवार 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने दुनिया को यह जानकारी दी। कोहली के अचानक लिए गए इस फैसले ने दुनिया को चौंका कर रखा दिया। बताया जा रहा है कि कोहली ने अप्रैल में ही बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी थी। हालांकि, बोर्ड ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। बोर्ड चाहता था कि 36 साल के कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएं, लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज ने सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहने का मन बना लिया था। इससे पहले बुधवार को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इन दोनों के अचानक लिए गए फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed