{"_id":"68972363601222502708af44","slug":"virat-kohli-vs-shubman-gill-after-69-test-innings-will-gill-end-test-career-with-better-numbers-than-kohli-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kohli vs Gill: टेस्ट में 69 पारियों के बाद कोहली-शुभमन की तुलना, रन-औसत और शतक समेत जानें किसके आंकड़े बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli vs Gill: टेस्ट में 69 पारियों के बाद कोहली-शुभमन की तुलना, रन-औसत और शतक समेत जानें किसके आंकड़े बेहतर
Sat, 09 Aug 2025 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:01 PM IST
सार
शुभमन गिल की यह सीरीज सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों की कहानी नहीं थी, बल्कि यह भारतीय टीम के आत्मविश्वास, नेतृत्व और भविष्य की दिशा को भी दर्शाती है। उनकी कप्तानी में टीम ने ठोस प्रदर्शन किया और उनके बल्ले से निकले हर रन ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
गिल और कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल ने हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान उन्होंने बल्ले से जो कमाल किया, उसने उन्हें न सिर्फ भारतीय क्रिकेट का नायक बनाया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नई ऊंचाई दी। इस सीरीज में उन्होंने कुल 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट सीरीज में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। गिल ने टेस्ट में अब तक 69 पारियां खेल ली हैं। आइए कोहली से उनकी तुलना करते हैं और जानते हैं कि 69 पारियों के बाद दोनों के आंकड़ों में से किसके आंकड़े बेहतर हैं...
विज्ञापन
69 पारियों के बाद कोहली vs गिल
शुभमन गिल ने अभी तक 37 टेस्ट खेले हैं और इसकी 69 पारियों में 41.4 की औसत से 2647 रन बनाए हैं। इसमें सात अर्धशतक और नौ शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन का रहा है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में बनाए थे। वहीं, कोहली ने 69 पारियों के बाद 43.8 की औसत से 2846 रन बनाए थे। इनमें 11 अर्धशतक और 11 शतक शामिल थे। कोहली के आंकड़े शुभमन से बेहतर हैं। गिल को कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। गिल टेस्ट में कोहली की बैटिंग पोजिशन पर भी खेल रहे हैं। साथ ही किंग कोहली के तर्ज पर शुभमन को 'प्रिंस' नाम दिया गया है। ऐसे में क्या गिल कोहली के टेस्ट आंकड़े को पीछे छोड़ पाएंगे? ये तो वक्त ही बताएगा।
69 टेस्ट पारियों के बाद गिल vs कोहली

| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | अर्धशतक | शतक |
|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | 69 | 2846 | 43.8 | 11 | 11 |
| शुभमन गिल | 69 | 2647 | 41.4 | 7 | 9 |
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल के लिए शानदार रहा इंग्लैंड दौरा
गिल ने इंग्लैंड दौरे पर तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पांच टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए। इनमें चार शतक शामिल हैं। गिल ने बतौर विदेशी कप्तान इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इतना ही नहीं, वे इंग्लैंड में पहले विदेशी कप्तान बने जिन्होंने एक ही टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाए हों। वह तीसरे भारतीय हैं जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में चार शतक जड़े हैं। बर्मिंघम टेस्ट में गिल ने 269 और 161 रन की पारियां खेलीं थीं यानी उन्होंने उस टेस्ट में कुल 430 रन बनाए थे। यह टेस्ट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का एक ही मैच में दूसरा सबसे बड़ा योगदान है।

गिल ने बर्मिंघम में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह एक ही मैच में एक दोहरा शतक और एक 150+ का स्कोर बनाने वाले टेस्ट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने बिना कोई अर्धशतक लगाए 700 से ज्यादा रन बनाए, जो दर्शाता है कि उन्होंने जब भी 30+ रन बनाए, उसे शतक में बदला। उनके 269 रन का स्कोर किसी भी भारतीय कप्तान का टेस्ट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड में गिल ने सुधारा अपना रिकॉर्ड
इसके अलावा, शुभमन गिल तीसरे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने एक ही टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाए। साथ ही, उन्होंने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बनाया और चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर भी सर्वश्रेष्ठ भारतीय पारी खेली। गिल अब उन चुनिंदा चार खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे, दोनों प्रारूपों में दोहरे शतक लगाए हैं। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो उन्हें सचमुच महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल करती है।

महान बल्लेबाज बनेंगे गिल?
शुभमन गिल की यह सीरीज सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों की कहानी नहीं थी, बल्कि यह भारतीय टीम के आत्मविश्वास, नेतृत्व और भविष्य की दिशा को भी दर्शाती है। उनकी कप्तानी में टीम ने ठोस प्रदर्शन किया और उनके बल्ले से निकले हर रन ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह प्रदर्शन न केवल वर्तमान को रोशन करता है, बल्कि आने वाले वर्षों में गिल को भारतीय क्रिकेट का अगला महान खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर करता है।