{"_id":"6027ce5b8ebc3ee93213ac1f","slug":"wasim-jaffer-was-accused-of-promoting-islam-in-cricket-got-mohammad-kai-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वसीम जाफर को मिला मोहम्मद कैफ का साथ, क्रिकेट में इस्लाम को बढ़ावा देने का लगा था आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वसीम जाफर को मिला मोहम्मद कैफ का साथ, क्रिकेट में इस्लाम को बढ़ावा देने का लगा था आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Wasim Jaffer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद से जाफर पर लगातार कई आरोप लगाए जा रहे हैं। उनपर उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव माहिम वर्मा द्वारा मजहबी आरोप और टीम चयन में इस्लाम को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। हालांकि जाफर ने इसे खारिज करते हुए खुलकर अपना पक्ष रखा। वहीं जाफर के बचाव में पूर्व क्रिकेटर भी उतर आए हैं। इस कड़ी में अब मोहम्मद कैफ भी शामिल हो गए।
2 of 6
मोहम्मद कैफ
कैफ ने कहा कि उन्होंने यह पूरा प्रकरण देखकर दुःख पहुंचा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कैफ ने एक अखबार में ताजा हालात का जिक्र करते हुए अपने दौर को याद किया है। उन्होंने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में एक कॉलम में अपनी बात कही है। इस कॉलम का शीर्षक है- ‘क्रिकेट को गंदा मत कीजिए, प्लीज’।
3 of 6
Mohammad Kaif
भारत के बेहतरीन फील्डरों में शुमार मोहम्मद कैफ ने अपने इस लेख में सवाल उठाए हैं कि आखिर खेल के रास्ते में धर्म कब से आ गया? कैफ ने लिखा कि मैंने उत्तर प्रदेश, देश के अलग-अलग जोन, भारत समेत कई क्लब और इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला है लेकिन कभी भी अपने धर्म को लेकर फिक्रमंद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वसीम जाफर
- फोटो : ट्विटर
कैफ ने लिखा भारतीय क्रिकेट में इन दिनों वसीम जाफर के मुद्दे को लेकर जो भी हो रहा है, वह बहुत पीड़ा देने वाला है। उन्होंने अपने बीते हुए सुनहरे क्रिकेट दौर को याद करते हुए अपने अंडर-15 के दिनों के हॉस्टल के वक्त को याद किया है।
विज्ञापन
5 of 6
वसीम जाफर
कैफ ने यहां भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बार में बात करते हुए लिखा, ‘मुझे याद है कि सचिन अपने क्रिकेट किट बैग में अपने आराध्य साईं बाबा की तस्वीर रखते थे। वीवीएस लक्षमण अपने भगवान की तस्वीर रखते थे। जहीर खान, हरभजन सिंह अपनी-अपनी आस्था के अनुरूप चीजें करते थे। सौरव गांगुली हो या जॉन राईट, हम सभी अलग-अलग परिवेश, भाषा, धर्म के थे लेकिन हम आपस में कभी इन चीजों के बीच ना मनभेद ना मतभेद करते थे। हम हिंदू-मुस्लिम सिख या इसाई नहीं थे। हम सभी एक साथ, एक देश के लिए एकजुट होकर खेलते थे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।