{"_id":"60279ff68f14b20acb659227","slug":"groom-slaps-cameraman-during-wedding-photoshoot-know-truth-of-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को जड़ दिया थप्पड़, जानिए वायरल वीडियो का सच","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को जड़ दिया थप्पड़, जानिए वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोटोग्राफर स्टेज पर दुल्हन की तस्वीरें ले रहा होता है और दूल्हा बगल में खड़ा रहता है। इसी दौरान दूल्हा फोटोग्राफर को एक जोरदार थप्पड़ मार देता है। दूल्हे के इस रिएक्शन पर दुल्हन स्टेज पर ही ठहाके लगाकर जोर-जोर से हंसने लगती है।
2 of 6
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
45 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को पिछले सप्ताह ही ट्विटर पर शेयर किया गया था, जिसे लगभग एक मिलियन बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस वीडियो ने लोगों को इस असमंजस में छोड़ दिया है। इस वीडियो को लेकर लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर यह कितना वास्तविक है और कितना इसका मंचन किया गया है?
3 of 6
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आप देखेंगे कि फोटोग्राफर स्टेज पर दुल्हन की तस्वीरें ले रहा होता है और दूल्हा बगल में खड़ा रहता है। फोटोशूट के दौरान ही फोटोग्राफर दुल्हन के नजदीक आकर उसके चेहरे को पकड़कर पोज बताने लगा। इस दौरान बगल में खड़े दूल्हे को फोटोग्राफर के ऊपर गुस्सा आ गया और उसने फोटोग्राफर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सब देखने के बाद दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगती है। इस सबसे फोटोग्राफर भी हक्का-बक्का रह जाता है, वहीं दूल्हा भी बाद में हंसने लगता है। यह वीडियो लोगों के बीच रहस्य बना हुआ था। हालांकि, इस रहस्य से तब पर्दा उठा जब 'दुल्हन' ने खुद वायरल वीडियो का जवाब दिया और यह खुलासा किया कि यह क्लिप वास्तव में एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है।
विज्ञापन
5 of 6
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस अनिकृति चौहान ने कमेंट सेक्शन में लिखकर बताया, "ये मेरी फिल्म की शूटिंग के टाइम की वीडियो है।" उन्होंने बताया कि इस वीडियो को 'डार्लिंग प्यार झुकता नहीं' नामक फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया था और इसे साझा करने और इसे वायरल करने के लिए रेणुका मोहन को धन्यवाद दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।