{"_id":"685d420a540bd30a97038784","slug":"which-indian-batter-will-join-list-of-indian-batters-with-century-in-edgbaston-sachin-kohli-pant-and-jadeja-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Test: एजबेस्टन में चार भारतीय लगा चुके शतक, पंत के लिए मैदान खास; क्या गिल-यशस्वी फिर करेंगे कमाल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Test: एजबेस्टन में चार भारतीय लगा चुके शतक, पंत के लिए मैदान खास; क्या गिल-यशस्वी फिर करेंगे कमाल?
Fri, 27 Jun 2025 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:10 AM IST
सार
एजबेस्टन में शतक लगाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। सचिन और कोहली अब टेस्ट में नहीं खेलते हैं, जबकि पंत और जडेजा इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर होगी, क्योंकि लीड्स में पहले टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है और अगर टीम इंडिया वापसी नहीं करती है तो सीरीज से हाथ धोनी पड़ेगा। हालांकि, भारत की युवा ब्रिगेड ने लीड्स में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पांचवें दिन खराब गेंदबाजी से मैच हाथ से निकल गया। अब गिल एंड कंपनी के पास एजबेस्टन में वापसी का मौका होगा। इस मैदान पर भारत की ओर से अब तक चार शतक लगे हैं और जिस तरह की फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी हैं, इस बार वहां इस लिस्ट में और भी भारतीय खिलाड़ियों का नाम जुड़ सकता है। ऋषभ पंत के लिए यह मैदान खास है क्योंकि वह यहां पहले भी एक शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
एजबेस्टन में किन भारतीय ने शतक लगाए
एजबेस्टन में शतक लगाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। सचिन और कोहली अब टेस्ट में नहीं खेलते हैं, जबकि पंत और जडेजा इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सचिन ने 1996 में इस मैदान पर 122 रन की पारी खेली थी, जबकि विराट ने 2018 में यहां 149 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में भारत की ओर से इस मैदान पर दो-दो शतक लगे थे। पंत ने 146 रन और जडेजा ने 104 रन की पारी खेली थी।

2022 में दो भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाए
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे पर पहुंची युवा टीम ने लीड्स में शानदार खेल दिखाया था। टीम की ओर से पांच शतक लगे थे। हालांकि, इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी ने 101 रन, शुभमन गिल ने 147 रन और पंत ने 134 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 रन और पंत ने 118 रन बनाए थे। ये चारों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इनसे एजबेस्टन में कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी करने की उम्मीद की जा रही है।

मौजूदा टीम के इन खिलाड़ियों को एजबेस्टन का अनुभव
मौजूदा भारतीय टीम में 10 खिलाड़ियों को इस मैदान का अनुभव है। इससे टीम इंडिया को फायदा हो सकता है। हालांकि, इन 10 में से सात को ही वहां खेलने का अनुभव है। बाकी तीन स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। इन सात में कप्तान गिल, उपकप्तान पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। गिल, पंत, जडेजा, शार्दुल, सिराज और बुमराह 2022 में एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे थे। वहीं, केएल राहुल 2018 में खेले गए एजबेस्टन टेस्ट में प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। इसके अलावा 2022 में प्रसिद्ध कृष्णा और 2018 में करुण नायर और कुलदीप यादव भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे।

पहले टेस्ट में हारा भारत
अब जो काम किंग नहीं कर पाए, अब उसे प्रिंस को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। गिल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी कर रहे हैं और लीड्स में उनकी कप्तानी अच्छी रही थी। हालांकि, भारत को पहले टेस्ट में पांच विकेट से शिकस्त मिली। भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और ढीली फील्डिंग का पूरा फायदा उठाते हुए बेन डकेट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करके पहले टेस्ट के पांचवें दिन भारत को हरा दिया। डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए, जबकि जैक क्राउली ने 65 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बाद जो रूट ने 53 और जैमी स्मिथ ने 44 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पांच मैचों की सीरीज में अब इंग्लैंड 1-0 से आगे है।