{"_id":"68cf92a1135d8a72710a6b1b","slug":"who-is-mithun-manhas-ex-ipl-star-from-j-k-set-to-become-bcci-president-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mithun Manhas: कौन हैं मिथुन मनहास? जम्मू-कश्मीर के इस पूर्व खिलाड़ी को मिल सकती है BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mithun Manhas: कौन हैं मिथुन मनहास? जम्मू-कश्मीर के इस पूर्व खिलाड़ी को मिल सकती है BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Sun, 21 Sep 2025 11:22 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:22 AM IST
सार
Who Is Mithun Manhas : 45 वर्षीय मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और सफल रहा है। उन्होंने 1997/98 सीजन में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मिथुन मनहास
- फोटो : Instagam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के नाम पर से जल्द पर्दा उठ सकता है। दिल्ली से खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुई बीसीसीआई की बैठक में मनहास सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 सितंबर तय है, जबकि चुनाव 28 सितंबर को होंगे।
विज्ञापन
मिथुन मनहास
- फोटो : Instagam
घरेलू क्रिकेट के स्टार रहे मनहास
45 वर्षीय मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और सफल रहा है। उन्होंने 1997/98 सीजन में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी क्योंकि उस दौर में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम का हिस्सा थे।
इसके बावजूद, मनहास घरेलू क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी भी की और शुरुआती दिनों में विराट कोहली ने उनके नेतृत्व में खेला। 2007-08 रणजी सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 921 रन बनाए और उनका औसत 57.56 का रहा। उसी सीजन में दिल्ली ने खिताब जीता था।

2015 में मनहास अपने गृहनगर जम्मू-कश्मीर लौट आए। उनके फर्स्ट क्लास करियर में 157 मैच, 9714 रन, और 27 शतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 130 लिस्ट ए मैचों में 4126 रन और 91 टी20 मैचों में 1170 रन बनाए।
IPL करियर
मिथुन मनहास को 2008 में पहले आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने खरीदा था। वे 2010 तक टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया और 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला। आईपीएल में मनहास ने कुल 55 मैच खेले और 514 रन बनाए। उनका औसत 22.34 का रहा। मनहास का स्ट्राइक रेट 109.36 का रहा।

कोचिंग करियर
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मनहास ने कोचिंग में हाथ आजमाया। उन्हें 2017 में पंजाब किंग्स का असिस्टेंट कोच बनाया गया। इसके बाद वे बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बैटिंग कंसल्टेंट बने। दो साल तक वहां काम करने के बाद वे आईपीएल में वापस लौटे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ गए। मौजूदा समय में मनहास गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच हैं।