फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WILL VIRAT KOHLI'S RECORD OF 69 CENTURIES IN A SINGLE DECADE EVER BE BROKEN? Joe Root Stats

Records: 1980 से अब तक, हर दशक में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, क्या रूट तोड़ पाएंगे कोहली का रिकॉर्ड?

Thu, 14 Aug 2025 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

रूट के पास इस विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, हम आपको साल 1980 से लेकर हर दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
WILL VIRAT KOHLI'S RECORD OF 69 CENTURIES IN A SINGLE DECADE EVER BE BROKEN? Joe Root Stats
1980 से हर दशक में सबसे ज्यादा शतक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की बेहतरीन शुरुआत की है। टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस सीरीज में कप्तान गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और चार शतकों की बदौलत सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत के चार बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 537 रन के साथ सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन


इंग्लैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज, पिछले चार साल से खूब रन बना रहा है और शतक पर शतक लगा रहा है। कुछ क्रिकेट पंडित तो यहां तक मानते हैं कि रूट सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रन का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। हालांकि, रूट के पास इस विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, हम आपको साल 1980 से लेकर हर दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं। इसमें शीर्ष पर विराट कोहली हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

हेन्स और तेंदुलकर का रहा है जलवा
साल 1980 से लेकर 1989 तक 10 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर डेसमंड हेन्स ने लगाए थे। उन्होंने तब 27 शतक जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 240 अंतरराष्ट्रीय मैचों में (तब टी20 नहीं हुआ करता था), 42.33 की औसत से 10966 रन बनाए थे। हेन्स ने उस दशक में टेस्ट में 12 और वनडे में सबसे ज्यादा 15 शतक जड़े थे। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का दौर आया। साल 1990 से लेकर 1999 तक, उस दशक में सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रहे। उन्होंने हेन्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, उस दशक में 46 शतक लगाए। इस दौरान सचिन ने 297 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 47.96 की औसत से 14197 रन बनाए थे। सचिन ने उस दशक में टेस्ट और वनडे, दोनों में सबसे ज्यादा शतक लगाए थे। उन्होंने टेस्ट में 22 शतक और वनडे में 24 शतक लगाए।

पोंटिंग का रिकॉर्ड कोहली ने तोड़ा
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग का दौर आया। साल 2000 से लेकर साल 2009 तक वाले दशक में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम रहा। उन्होंने उस दशकर में 55 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए। इस दौरान पोंटिंग ने 363 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49.63 की औसत से 18962 रन बनाए। उस दशक में टेस्ट में पोंटिंग ने 32 शतक और वनडे में 23 शतक लगाए। फिर समय आया विराट कोहली का और एक दशक में उनके शतक का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ सका है। कोहली ने साल 2010 से लेकर 2019 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 69 शतक जड़े, जो कि एक दशक में बनाए गए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है। इस दौरान कोहली ने 386 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.58 की औसत से 20960 रन बनाए। उस दशक में टेस्ट में कोहली ने 27 शतक और वनडे में 42 शतक जड़े। 

हर दशक में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक (1980 से अब तक)

दशक खिलाड़ी शतक अवधि
1980-89 डेसमंड हेन्स 27 1980-89
1990-99 सचिन तेंदुलकर 46 1990-99
2000-09 रिकी पोंटिंग 55 2000-09
2010-19 विराट कोहली 69 2010-19
2020-25* जो रूट 24 2020-25*
विज्ञापन

रूट तोड़ पाएंगे कोहली का रिकॉर्ड?
वहीं, साल 2020 से लेकर 2025 (आधा पड़ाव) तक रूट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। अभी भी उनके पास चार साल और बाकी हैं। रूट अब तक इस दशक में 24 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। रूट टेस्ट में इंग्लैंड टीम का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन वनडे और टी20 की टीम में उन्हें कभी-कभी शामिल किया जाता है। उन्होंने इस दौरान 106 मैचों में 52.12 की औसत से 7454 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। इस दौरान रूट ने 22 शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे में लगाए हैं। रूट कोहली के एक दशक में बनाए गए शतकों के रिकॉर्ड से 45 शतक दूर हैं। रूट के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन जिस तरह के फॉर्म में वह हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed