सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Not Just India! Sri Lanka Urges PCB to Reconsider India Boycott, Warns of Massive Financial Losses

T20 WC: सिर्फ भारत नहीं! पाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले से नाराज हुआ एक और एशियाई बोर्ड, नकवी पर बढ़ा दबाव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब श्रीलंका क्रिकेट ने भी पीसीबी को पत्र लिखकर इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है। श्रीलंका क्रिकेट ने चेताया है कि इससे भारी आर्थिक नुकसान, पर्यटन पर असर और कई हितधारकों को नुकसान होगा।

Not Just India! Sri Lanka Urges PCB to Reconsider India Boycott, Warns of Massive Financial Losses
भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब यह विवाद सिर्फ भारत या आईसीसी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक और एशियाई क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका क्रिकेट (SLC) भी पाकिस्तान के इस फैसले से नाराज दिखाई दे रहा है।
Trending Videos


रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को एक औपचारिक पत्र लिखकर भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार पर दोबारा विचार करने की अपील की है। श्रीलंका क्रिकेट ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि इस फैसले से सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान, पर्यटन पर असर और कई हितधारकों की कमाई पर चोट पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट का सबसे बड़ा कमाई वाला मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यावसायिक इवेंट माना जाता है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में यह मैच-
  • सबसे ज्यादा टीवी व्यूअरशिप
  • सबसे महंगे विज्ञापन स्लॉट
  • स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री का मुख्य आधार होता है।

इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने अपने पत्र में पीसीबी को आगाह किया कि अगर यह मुकाबला नहीं होता है, तो इसका असर पूरे टूर्नामेंट की कमाई पर पड़ेगा।

श्रीलंका ने क्यों जताई चिंता?
  • न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा, जिसके बाद पीसीबी को पत्र भेजा गया।
  • श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि भारत-पाक मैच श्रीलंका में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है और यह मुकाबला पूरी तरह से हाउसफुल रहने की उम्मीद थी।

पत्र में चेताया गया कि बहिष्कार की स्थिति में
  • होटल बुकिंग कैंसिल हो सकती है
  • फ्लाइट रिजर्वेशन प्रभावित होंगे
  • लोकल ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों और इवेंट स्टाफ को नुकसान होगा
  • यानी यह फैसला श्रीलंका की पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सीधा असर डालेगा।

'आर्थिक नुकसान सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं'
  • श्रीलंकाई मीडिया आउटलेट न्यूज वायर के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को बताया कि यह सिर्फ एक मैच का मामला नहीं है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से भारी आर्थिक जोखिम, पर्यटन से होने वाली आय में गिरावट और व्यापक आर्थिक नुकसान होगा।'
  • श्रीलंका क्रिकेट ने यह भी साफ किया कि श्रीलंका सरकार और क्रिकेट बोर्ड दोनों इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पुराना भरोसा याद दिलाया श्रीलंका ने
अपने पत्र में श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान को एक अहम बात भी याद दिलाई। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद जब पाकिस्तान क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया था, तब श्रीलंका ने मुश्किल हालात में भी पाकिस्तान का दौरा किया था। श्रीलंका क्रिकेट ने उम्मीद जताई कि उसी आपसी भरोसे और सहयोग की भावना को पाकिस्तान अब याद रखेगा।

कप्तानों के बयान
इस पूरे विवाद के बीच दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी स्थिति साफ की है।
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो जाएगी।'
  • वहीं पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने कहा, 'हम सरकार के निर्देशों के अनुसार ही फैसला लेंगे।'

250 मिलियन डॉलर तक का नुकसान!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होता है तो करीब 250 मिलियन डॉलर (2000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि अब सिर्फ भारत नहीं, बल्कि श्रीलंका भी पीसीबी और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी के फैसले से नाराज दिख रहा है। आईसीसी ने हाल ही में 2024-27 के लिए हर बोर्ड को मिलने वाली राशि की घोषणा की थी। पीसीबी की हिस्सेदारी 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। ऐसे में आईसीसी नुकसान होने पर उस राशि से भरपाई के बारे में सोच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed