{"_id":"6a1ac897785051b9540ce524","slug":"vaibhav-sooryavanshi-to-become-jharkhand-health-department-brand-ambassador-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एम्बेस्डर, मंत्री इरफान की घोषणा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एम्बेस्डर, मंत्री इरफान की घोषणा
Sat, 30 May 2026 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 30 May 2026 04:53 PM IST
सार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। मंत्री का मानना है कि वैभव युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और उनके जरिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को राज्यभर में प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है। मात्र 15 वर्ष की उम्र में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करने वाले इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर को झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा और उन्हें राज्य स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और अदम्य आत्मविश्वास से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने महज 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से धुनाई कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, 'वैभव, भले ही आपकी टीम मैच हार गई हो, लेकिन आपने लाखों भारतीयों का दिल पहले ही जीत लिया है। मैं खुद एक क्रिकेटर रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े गेंदबाजों का इस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ सामना करना वाकई असाधारण है। आपने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान को गौरवान्वित किया है।'
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का जीता-जागता प्रतीक हैं। उनकी सफलता ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। डॉ. अंसारी ने कहा, 'वैभव की प्रतिभा और सकारात्मक सोच ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। स्वास्थ्य विभाग युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश फैलाने के लिए वैभव के साथ मिलकर काम करेगा।'
वैभव सूर्यवंशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या के प्रति प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग वैभव के साथ मिलकर विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों, जैसे पोषण, व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू मुक्ति को प्रभावी ढंग से चलाएगा। डॉ. इरफान अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और देश लंबे समय तक उन पर गर्व करता रहेगा। झारखंड सरकार जल्द ही वैभव सूर्यवंशी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आधिकारिक रूप से सम्मानित करेगी। इस मौके पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा।