{"_id":"69e63542a8141b9b5c05ac86","slug":"11000-students-will-receive-free-online-coaching-for-competitive-examinations-dehradun-news-c-5-drn1043-951258-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 11 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 11 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शासनादेश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की है, जिसके तहत हर साल 11 हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इस योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
योजना उच्च शिक्षा विभाग के तहत संचालित होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कोचिंग राज्य विश्वविद्यालयों, शासकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को मिलेगी। छात्रों का चयन जनपदवार खुली स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। सिविल सर्विसेज के लिए दो हजार, एसएससी, रेलवे के लिए पांच हजार, बैंकिंग के लिए दो हजार और कैट, मैट, गेट जैसी परीक्षाओं के लिए दो हजार छात्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंतिम वर्ष के छात्र और एक वर्ष पूर्व स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इसका लाभ ले सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह योजना युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।
-- -- -- -
कोचिंग और निगरानी व्यवस्था
देहरादून। चयनित अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों से ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। प्रत्येक छात्र को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिस सेट और साप्ताहिक मॉक टेस्ट शामिल होंगे। कमजोर छात्रों के लिए विशेष सुधारात्मक कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। योजना के प्रभावी संचालन के लिए सचिव, उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित की गई है, जबकि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय स्टेयरिंग समिति प्रतिवर्ष समीक्षा करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X