सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census Building assessments for hostels PGs and rental homes will be recorded under the name of the owner

Uttarakhand: हॉस्टल, पीजी, किराये के घरों के मालिक के नाम से होगी भवन गणना, 25 अप्रैल से आएंगे प्रगणक

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 22 Apr 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भवन गणना हॉस्टल, पीजी, किराये के घरों के मालिक के नाम से होगी। स्व-गणना का काम 24 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर आएंगे।

Census Building assessments for hostels PGs and rental homes will be recorded under the name of the owner
भवन गणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में जो लोग हॉस्टल, पीजी, किराये के मकान में रह रहे हैं, उनके भवन की गणना मकान मालिक या उस बिल्डिंग के मैनेजर के नाम से होगी। किरायदारों की केवल संख्या इसमें बतानी होगी। वहीं, भवन बंद मिलने पर प्रगणक उस संबंध में पड़ोसियों से जानकारी लेंगे।

Trending Videos


जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना का काम 24 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर आएंगे। इसके लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रगणक हर भवन तक पहुंचेंगे। उसका सूचीकरण करेंगे। उस भवन में रहने वालों से 33 सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस भवन में जो भी मकान मालिक या मैनेजर होगा, उससे कुल सदस्यों की संख्या पूछी जाएगी। जैसे अगर किसी भवन में मकान मालिक और चार किरायदार रहते हैं तो मकान मालिक के नाम से भवन गणना होगी। किराएदारों को अलग से कुछ बताने की जरूरत नहीं होगी।भवन गणना के दौरान जो मकान बंद मिलेंगे, प्रगणक आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी लेंगे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

अगर भवन अस्थायी बंद होगा तो प्रगणक दोबारा आएंगे। अगर स्थायी तौर पर बंद होगा तो प्रगणक उसे अपने रिकॉर्ड में सुरक्षित कर लेंगे। सभी प्रगणकों के पास क्यूआर कोड वाली आईडी होगी। जब वे किसी भवन में प्रवेश करेंगे तो वहां के निवासी उनका आईकार्ड चेक कर सकते हैं। इस कार्ड को स्कैन करते ही पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed