सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam attack one year Extensive preparations were underway in Dehradun during Operation Sindoor

Pahalgam Attack One Year: ऑपरेशन सिंदूर के समय दून में थी बड़ी तैयारी, दुश्मन को धूल चटाने को तैयार थे जवान

अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 22 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पहलगाम में पिछले साल पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले को एक साल हो गया है। निर्दोष नागरिकों के खून से घाटी लाल हुई थी, देश गहरे सदमे में था। इस हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। जिसके लिए देहरादून में बड़ी तैयारी थी। दुश्मन को धूल चटाने के लिए जवान तैयार थे।

Pahalgam attack one year Extensive preparations were underway in Dehradun during Operation Sindoor
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से से उबल पड़ा था। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने 7-8 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने का अनुमान है। इस ऑपरेशन के समय देहरादून सहित पूरा उत्तराखंड हाई अलर्ट पर था। सेना के जवान पाकिस्तान की तरफ से होने वाले किसी भी प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे।

Trending Videos

 

पहलगाम हमले के बाद राजनीतिक शीर्ष की तरफ से स्पष्ट संकेत दे दिए गए थे कि इस हमले का कड़ा जवाब दिया जाना है। इसके लिए सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई थी। सेना को हमला करने का तरीका, तीव्रता और समय चुनने की भी छूट थी। सेना ने इस हमले के लिए एक अभ्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में हुए इस अभ्यास में सेना के तीनों अंगों ने हिस्सा लिया था। इसका उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के सीमित युद्ध के बाद पाकिस्तान या उसका समर्थन करने वाले किसी देश के द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई किए जाने पर उसका कड़ा जवाब देना था। देहरादून में सैनिकों को सूचना के बाद तुरंत हमला करने के लिए तैयार रहने के लिए को कहा गया था।
 

हमले की बरसी पर सेना ने किया ट्वीट 
आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सीमा से सटे इलाकों को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी नाजुक स्थिति को भांपते हुए प्रतिक्रिया देने की बजाय युद्ध शांति की अपील की जिसे भारतीय सेना ने स्वीकार कर लिया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: इस महीने राज्य में दस बार आ चुका भूकंप, तीन जिलों में डाेली धरती, वैज्ञानिकों बोले-सजगता जरूरी
 

इस हमले की बरसी पर सेना ने एक ट्वीट कर कहा है कि भारत भूलता नहीं है। सेना ने इस हमले के बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर को भी याद किया है। सेना के इस ट्वीट को पाकिस्तान को दिए गए एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। संदेश साफ है, यदि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह का हमला करने की सोचता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

on
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed